पहली अप्रैल से महंगा होगा हिमाचल में प्रवेश , सरकार ने 30 से लेकर 130 रुपए तक बढ़ाए टोल टैक्स के दाम

हिमाचल प्रदेश में टोल टैक्स की दरों में एक बार फिर से राज्य सरकार ने बदलाव किया है। टोल बैरियरों में वाहनों से वसूल किए जाने वाले टोल टैक्स में 30 रुपए से लेकर 130 रुपए तक की वृद्धि की गई है। सरकार ने इस संबंध में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए टोल टैक्स की नई दरें अधिसूचित कर दी हैं। हिमाचल प्रदेश टोल्स एक्ट, 1975 के तहत तय की गई इन दरों को 1 अप्रैल 2026 से पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा

Feb 19, 2026 - 11:39
 0  27
पहली अप्रैल से महंगा होगा हिमाचल में प्रवेश , सरकार ने 30 से लेकर 130 रुपए तक बढ़ाए टोल टैक्स के दाम
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  19-02-2026

हिमाचल प्रदेश में टोल टैक्स की दरों में एक बार फिर से राज्य सरकार ने बदलाव किया है। टोल बैरियरों में वाहनों से वसूल किए जाने वाले टोल टैक्स में 30 रुपए से लेकर 130 रुपए तक की वृद्धि की गई है। सरकार ने इस संबंध में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए टोल टैक्स की नई दरें अधिसूचित कर दी हैं। हिमाचल प्रदेश टोल्स एक्ट, 1975 के तहत तय की गई इन दरों को 1 अप्रैल 2026 से पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। 
नई दरों के अनुसार विभिन्न श्रेणियों के वाहनों पर टोल शुल्क निर्धारित किया गया है। सरकारी अधिसूचना के मुताबिक अब कार , जीप , वैन व हल्के मोटर वाहन के लिए प्रतिदिन टोल 170 रुपये तय किया गया है। वहीं 12+1 सवारी क्षमता तक के यात्री वाहनों के लिए टोल 130 रुपये रहेगा। हल्के वाणिज्यिक वाहनों और मिनी बसों के लिए टोल 320 रुपये , जबकि 32+1 से अधिक क्षमता वाले यात्री वाहनों के लिए 200 रुपये निर्धारित किया गया है। दो एक्सेल से अधिक बस या ट्रक (12000 से 20000 किलोग्राम जीवीडब्ल्यू ) के लिए 570 रुपये टोल देना होगा। हालांकि इस टोल में सरकार ने कोई बदलाव नहीं किया है। 
वहीं तीन एक्सेल वाले वाणिज्यिक वाहनों के लिए टोल 600 रुपये तय किया गया है , जबकि भारी निर्माण मशीनरी , अर्थ मुविंग इक्विपमेंट व मल्टी एक्सल वाहनों के लिए 800 रुपये शुल्क तय किया गया है। अत्यधिक भारी वाहन ( 60000 किलोग्राम से अधिक जीवीडब्ल्यू ) पर 900 रुपये टोल लगेगा। इसके अलावा ट्रैक्टर ( पब्लिक या प्राइवेट कैरियर परमिट वाले ) के लिए 100 रुपये , मोटर रिक्शा व स्कूटर रिक्शा के लिए 30 रुपये , जबकि बैरियर के आसपास रहने वाले निजी वाहन मालिकों के लिए 100 रुपये प्रतिदिन टोल निर्धारित किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow