पांवटा साहिब में 2.72 ग्राम चिट्टे के साथ एक युवक गिरफ्तार
जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 2.72 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 नवंबर 2026 को पांवटा साहिब पुलिस की टीम गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस टीम विश्वकर्मा चौक से होते हुए यमुना ब्रिज पहुंची। यहां एक व्यक्ति पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक यमुना पाथ की ओर मुड़ गया और तेज गति से चलने लगा। उसकी संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए पुलिस टीम ने उसका पीछा किया।
पुलिस को पीछे आता देखकर उक्त व्यक्ति ने अपनी पैंट की जेब से एक वस्तु निकालकर यमुना पाथ सड़क के किनारे फेंक दी और मौके से भागने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस टीम ने उसे तुरंत काबू कर लिया। इसके बाद सड़क किनारे फेंकी गई वस्तु की जांच की गई तो उसमें पाउडरनुमा पदार्थ पाया गया, जो स्मैक/हेरोइन निकला। इसका कुल वजन 2.72 ग्राम पाया गया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान राहुल चौहान पुत्र सुरत सिंह चौहान निवासी गांव एवं डाकघर शिल्ला, तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।
What's Your Reaction?