काला अंब में नशा करते चार युवक पकड़े, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

जिला सिरमौर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत काला अंब पुलिस ने मीरपुर कोटला में चार युवकों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ा है। पुलिस ने चारों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Nov 11, 2026 - 20:41
 0  3
काला अंब में नशा करते चार युवक पकड़े, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

यंगवार्ता न्यूज। सिरमौर 11 - 11 - 2026 : 

जिला सिरमौर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत काला अंब पुलिस ने मीरपुर कोटला में चार युवकों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ा है। पुलिस ने चारों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11 नवंबर 2026 को पुलिस थाना काला अंब की टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस ने मीरपुर कोटला में चार युवकों को नशा करते हुए पकड़ा। इनकी पहचान सूरज ठाकुर निवासी सुरला, नवीन कुमार निवासी सुरला, दीपांशु निवासी जंगलाभूड़ और मयंक निवासी कौलावालाभूड़, जिला सिरमौर के रूप में हुई है।

पुलिस ने मौके से एक सफेद रंग की पिकअप (HP71-1293) और एक मोटरसाइकिल (HP71-5560) को भी कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार, दोनों वाहनों के दस्तावेज मौके पर उपलब्ध नहीं थे।

इसके बाद चारों युवकों का मेडिकल कॉलेज नाहन में चिकित्सा परीक्षण करवाया गया। पुलिस ने सभी के रक्त और पेशाब के नमूने संरक्षित करवाकर यूरिन ड्रग डिटेक्शन किट से जांच करवाई, जिसमें चारों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।

पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />