पीएम किसान सम्मान निधि के तहत हिमाचल में 7.38 लाख किसानों को 147 करोड़ का लाभ : डा. बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने संसदीय क्षेत्र बनारस से पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी कर देश के 9.70 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में 20500 करोड रुपए की धनराशि जमा की गई है। डॉ. बिंदल ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त जारी करने पर हिमाचल के लाखों किसानों की ओर से हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र की एनडीए सरकार का आभार प्रकट करते हैं।  डा. बिंदल ने कहा कि  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक देश के किसानों के खाते में 3.89 लाख करोड रुपए ट्रांसफर हो चुके हैं

Aug 3, 2025 - 19:52
 0  34
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत हिमाचल में 7.38 लाख किसानों को 147 करोड़ का लाभ : डा. बिंदल
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  03-08-2025
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने संसदीय क्षेत्र बनारस से पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी कर देश के 9.70 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में 20500 करोड रुपए की धनराशि जमा की गई है। डॉ. बिंदल ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त जारी करने पर हिमाचल के लाखों किसानों की ओर से हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र की एनडीए सरकार का आभार प्रकट करते हैं।  डा. बिंदल ने कहा कि  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक देश के किसानों के खाते में 3.89 लाख करोड रुपए ट्रांसफर हो चुके हैं। 
उन्होंने कहा कि 24 फ़रवरी 2025 को 19वीं किश्त के रूप में देश के 9.26 करोड़ किसानों के खाते में सम्मान निधि पहुंची थी। डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि हिमाचल एक कृषि प्रधान राज्य है और पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त के रूप में हिमाचल के 7.38 लाख से अधिक पात्र किसानों को 147 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि प्राप्त हुई है ऐसी जानकारी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल का किसान मेहनतकश है किन्तु इस पहाड़ी प्रदेश के किसानों को मौसम की मार झेलनी पड़ती है। पीएम किसान सम्मान निधि हिमाचल के किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। डा. राजीव बिंदल ने कहा कि सिरमौर जिला में 55 हजार से अधिक पात्र किसान पीएम किसान सम्मान निधि के तहत पंजीकृत है।  
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जारी 20वीं किस्त में सिरमौर जिला में 55 हजार से अधिक किसानों को 11 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि सीधे उनके खातों में जमा की गई है ऐसी जानकारी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने फरवरी 2019 में पीएम -किसान सम्मान निधि की शुरूआत भूमिधारक किसानों की वित्तीय ज़रूरतों को पूरा करने के लिए की थी। इस योजना के तहत, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से किसानों के आधार से जुड़े बैंक खातों में सीधे धनराशि जमा की जा रही है। देश के छोटे और सीमांत किसानों (एसएमएफ) की आय बढ़ाने के उद्देश्य से पीएम-किसान निधि योजना का शुभारम्भ किया गया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow