प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत पिछले ढाई वर्षों में एनडीपीएस के 5,004 मामले दर्ज

हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत पिछले ढाई वर्षों में एनडीपीएस के 5,004 मामले दर्ज किए गए हैं। 2023 में 2,147 मामले, 2024 में 1,717 और जून 2025 तक 1,140 केस दर्ज हो चुके

Jul 14, 2025 - 11:38
 0  22
प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत पिछले ढाई वर्षों में एनडीपीएस के 5,004 मामले दर्ज
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    14-07-2025

हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत पिछले ढाई वर्षों में एनडीपीएस के 5,004 मामले दर्ज किए गए हैं। 2023 में 2,147 मामले, 2024 में 1,717 और जून 2025 तक 1,140 केस दर्ज हो चुके हैं। नशा तस्करी से बनाई गईं नशा कारोबारियों की संपत्ति को कुर्क किया जा रहा है। इस अवधि में 36.95 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई। 

साल 2023 में 4.87 करोड़ रुपये, वर्ष 2024 में 25.42 करोड़ रुपये और जून 2025 तक 6.66 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त हुई हैं। प्रदेश में फार्मास्युटिकल हब के नजदीकी क्षेत्र सिंथेटिक ड्रग्स के गढ़ बन रहे हैं। इन क्षेत्रों में सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बताया कि मादक पदार्थों के खिलाफ प्रदेश में व्यापक मुहिम छेड़ी गई हैै। ड्रग नेटवर्क को खत्म करने के लिए बहुआयामी रणनीति के तहत काम हो रहा है। 

दो महत्वपूर्ण कानून हिमाचल प्रदेश संगठित अपराध निवारण एवं नियंत्रण विधेयक 2025 और हिमाचल प्रदेश ड्रग्स और नियंत्रित पदार्थ रोकथाम, नशामुक्ति और पुनर्वास विधेयक 2025 के तहत नशे में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow