सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजयुमो पाँवटा साहिब ने लगाया रक्तदान शिविर

 भारतीय जनता युवा मोर्चा पाँवटा साहिब विधानसभा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत होटल रॉकस्टार, पाँवटा साहिब में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Sep 18, 2026 - 14:18
 0  27
सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजयुमो पाँवटा साहिब ने लगाया रक्तदान शिविर

यंगवार्ता न्यूज - पाँवटा साहिब 18 सितंबर : 


 भारतीय जनता युवा मोर्चा पाँवटा साहिब विधानसभा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत होटल रॉकस्टार, पाँवटा साहिब में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

रक्तदान शिविर का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष श्री जयराम ठाकुर, विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री सुखराम चौधरी, विधायिका श्रीमती रीना कश्यप एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री धीरज गुप्ता ने किया। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चरणजीत चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा एवं जनकल्याण की भावना से आयोजित इस रक्तदान शिविर में 76 यूनिट रक्त एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और युवाओं को इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि “सेवा संकल्प अभियान” के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक सेवा कार्यों को पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। रक्तदान शिविर इसी सेवा भावना का हिस्सा है, जिसमें कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आमजन की भागीदारी भी देखने को मिली।

इस अवसर पर भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे और शिविर को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया।
इस अवसर पर दोनों मंडल अध्यक्ष हितेन्द्र कुमार,रमेश तोमर,दोनों युवा मोर्चा अध्यक्ष संयम गुप्ता,भगवान दास चौधरी,पवन पटियाल,केशव चौहान,नीरज चौहान,हितेन्द्र कुमार,रोहित चौधरी,देव चौधरी,दीपांशु राणा,अमन खापड़ा,संदीप तोमर,सुनील चौधरी,रणवीर सिंह,शिवानी वर्मा,नवनीत चौधरी,सुंदर सिंह,तरनजीत सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ताओ और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />