भौतिक सत्यापन के बाद मुख्यालय को भेजें श्रमिकों के क्लेम फॉर्म : नरदेव सिंह कंवर

भवन निर्माण एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने वीरवार को यहां बोर्ड के मुख्यालय में विभिन्न ज़िलों के 12 उप- कार्यालयों में कार्यरत मोटिवेटर्स के साथ बैठक करके श्रमिकों के क्लेम के लंबित मामलों के बारे में विस्तृत रिपोर्ट तलब की

Sep 26, 2025 - 13:53
 0  31
भौतिक सत्यापन के बाद मुख्यालय को भेजें श्रमिकों के क्लेम फॉर्म : नरदेव सिंह कंवर
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष ने मोटिवेटरों को दिए निर्देश

भौतिक सत्यापन के बाद प्राप्त फॉर्म के आधार पर 15 दिन में जारी होना चाहिए क्लेम

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर    26-09-2025

भवन निर्माण एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने वीरवार को यहां बोर्ड के मुख्यालय में विभिन्न ज़िलों के 12 उप- कार्यालयों में कार्यरत मोटिवेटर्स के साथ बैठक करके श्रमिकों के क्लेम के लंबित मामलों के बारे में विस्तृत रिपोर्ट तलब की। नरदेव सिंह कंवर ने कहा कि सभी कामगारों के क्लेम फार्मों का भौतिक सत्यापन तुरंत पूरा होना चाहिए। 

उन्होंने मोटिवेटर्स से कहा कि वे वर्ष 2021-22 के लंबित पड़े क्लेम फार्मों का प्राथमिकता के आधार पर भौतिक सत्यापन करके जिला श्रम अधिकारी के माध्यम से मुख्यालय को प्रेषित करें, ताकि 31 दिसंबर तक इन सभी का निपटारा किया जा सके और पात्र कामगारों को लाभान्वित किया जा सके।
अध्यक्ष ने बोर्ड के मुख्यालय के अधिकारियों को भी यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सत्यापित क्लेम फॉर्म के मुख्यालय में पहुंचने के 15 दिन के भीतर ही लाभ जारी कर दिए जाएं। 

बैठक में मुख्यालय के सहायक नियंत्रक सुनील कुमार और अनुभाग अधिकारी विनय कुमार के अलावा उप-कार्यालय पांवटा साहिब, नूरपुर, रोहड़ू जोन रामपुर, थुनाग, जोगिंदरनगर, सुंदरनगर, परवाणु, ठियोग, नालागढ़ जोन बद्दी, देहरा और पालमपुर के मोटिवेटर्स ने भी भाग लिया। बोर्ड के अध्यक्ष ने नवरात्र के उपलक्ष्य पर कार्यालय परिसर में कन्या पूजन भी किया तथा सभी कामगारों की सुख-समृद्धि की कामना की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow