पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर MY Bharat Sirmaur ने आयोजित किया विशेष युवा कार्यक्रम
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर MY Bharat Sirmaur द्वारा पंचायत भवन, सियानवाला, नाहन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिले के सक्रिय युवा क्लब राजीव नव युवक मंडल, सैनवाला , नाहन के सहयोग से किया गया, जिसमें युवाओं एवं स्थानीय प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यंगवार्ता न्यूज -नाहन, 25 सितंबर 2026:
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर MY Bharat Sirmaur द्वारा पंचायत भवन, सियानवाला, नाहन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिले के सक्रिय युवा क्लब राजीव नव युवक मंडल, सैनवाला , नाहन के सहयोग से किया गया, जिसमें युवाओं एवं स्थानीय प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, विचारों एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर आधारित भाषण एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतिभागियों ने उनके जीवन एवं विचारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्रसेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व, समर्पण एवं अंत्योदय की भावना को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
MY Bharat Sirmaur द्वारा युवाओं में जागरूकता, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से जिले में विभिन्न युवा-केंद्रित गतिविधियों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है।
What's Your Reaction?
