राज्य सरकार ने विभाग में 700 होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती को दी मंजूरी  

राज्य सरकार ने होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग को सशक्त करने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सरकार ने विभाग में 700 होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती को मंजूरी दी

Jun 24, 2025 - 16:51
 0  23
राज्य सरकार ने विभाग में 700 होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती को दी मंजूरी  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     24-06-2025

राज्य सरकार ने होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा विभाग को सशक्त करने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सरकार ने विभाग में 700 होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती को मंजूरी दी है। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2015 के बाद पहली बार होमगार्ड की भर्ती की जा रही है।

प्रवक्ता ने बताया कि लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया ठप होने के कारण विभाग में कर्मियों की भारी कमी आ गई थी। इससे न केवल सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही थी, बल्कि विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों द्वारा होमगार्ड की तैनाती के जो अनुरोध आ रहे थे, उन्हें भी समय पर पूरा नहीं किया जा रहा था।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में कुल 8000 होमगार्ड स्वयंसेवक कार्यरत हैं, जो कानून व्यवस्था बनाए रखने, यातायात नियंत्रण, निर्वाचन ड्यूटी, त्योहारों व बड़े आयोजनों में भीड़ प्रबंधन जैसे कार्यों में पुलिस और नागरिक प्रशासन की सहायता करते हैं। 

इसके अलावा, प्राकृतिक आपदाओं, दुर्घटनाओं और वनाग्नि की घटनाओं में भी होमगार्ड की भूमिका अत्यंत महत्त्वपूर्ण होती है। ये आपातकालीन स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया देकर बहुमूल्य जीवन बचाने में योगदान देते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow