रात को अचानक गैस सिलेंडर की पाइप फटने से तीन वर्षीय मासूम की बुरी तरह झुलसने से मौत 

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गगरेट थाना क्षेत्र के मरवाड़ी बाजार में बीती रात एक दर्दनाक हादसा पेश आया। जिसमें प्रवासी परिवार की मासूम बेटी की जान चली गई

Sep 11, 2025 - 12:49
 0  26
रात को अचानक गैस सिलेंडर की पाइप फटने से तीन वर्षीय मासूम की बुरी तरह झुलसने से मौत 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना     11-09-2025

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गगरेट थाना क्षेत्र के मरवाड़ी बाजार में बीती रात एक दर्दनाक हादसा पेश आया। जिसमें प्रवासी परिवार की मासूम बेटी की जान चली गई। जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के ग्वालियर निवासी कुमेश सिंह कुशवाह अपने परिवार के साथ मरवाड़ी में डॉक्टर शेर सिंह के क्वार्टर में रह रहा था और रोजी-रोटी के लिए बाजार में गोलगप्पे की रेहड़ी लगाता था।

रात को अचानक गैस सिलेंडर की पाइप फटने से आग लग गई। इस हादसे में कुमेश सिंह की तीन साल की मासूम रागिनी बुरी तरह झुलस गई। परिजनों ने उसे बचाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन मासूम जिंदगी की जंग हार गई।

सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी एसआई रविपाल अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow