शहीद कुलविंदर सिंह स्कूल गिरिनगर पहुंचे डॉ. बिंदल 

शहीद कुलविंदर सिंह हाई स्कूल गिरीनगर को बंद करने का निर्णय यहां शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थीयों के साथ अन्याय है और यह कांग्रेस सरकार का एक जन विरोधी निर्णय है जिसे किसी भी रूप में बर्दास्त नहीं किया जा सकता

Apr 10, 2026 - 11:46
 0  4
शहीद कुलविंदर सिंह स्कूल गिरिनगर पहुंचे डॉ. बिंदल 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    10-04-2026

शहीद कुलविंदर सिंह हाई स्कूल गिरीनगर को बंद करने का निर्णय यहां शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थीयों के साथ अन्याय है और यह कांग्रेस सरकार का एक जन विरोधी निर्णय है जिसे किसी भी रूप में बर्दास्त नहीं किया जा सकता है। हम महामहिम राज्यपाल से आग्रह करते हैं कि स्कूल को बंद न करने के आदेश प्रदेश सरकार को दिये जाएँ।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने यह उदगार गत सांय शहीद कुलविंदर सिंह हाई स्कूल गिरीनगर के प्रांगण में विधार्थियो और अभिभावकों से मिलने के उपरांत व्यक्त किये। डॉ. राजीव बिंदल से क्षेत्र के लोगों ने इस स्कूल को हर हाल में बचाने का आग्रह करते हुए कहा कि शहीद कुलविंदर सिंह स्कूल को बंद न होने दिया जाये। 

डॉ. बिंदल ने कहा कि 58 विधार्थियों वाले वाला यह स्कूल पिछले 50  सालों से चल रहा था जिसे कांग्रेस सरकर ने ताला जड़ दिया है। यह स्कूल कारगिल शहीद कुलविंदर सिँह के नाम पर चल रहा था और सरकार ने इस स्कूल को बंद करके शहीदों का भी अपमान  किया है। डॉ. बिंदल ने कहा-  "इस स्कूल का अपना शनदार भवन है, खेल मैदान, सारी सुविधाएं हैं और बच्चों की बहुत अच्छी संख्या है। 

बावजूद इस स्कूल को बंद करने के निर्णय से यह सिद्ध होता है कि कांग्रेस सरकार को जन विरोधी हो गई है।  डॉ. बिंदल ने कहा कि हम इस स्कूल को बंद करने का पुरजोर विरोध करते हैं और मांग करते हैं की इस स्कूल को किसी भी सूरत में बंद न किया जाये।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow