गिरिपार के अजरोली पंचायत में एमएमयू कैंप में स्वास्थ्य जांच के साथ ग्रामीणों को करवाया योगाभ्यास : डॉ इंदु शर्मा

जिला आयुष विभाग सिरमौर के सौजन्य एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ० इंदु शर्मा के नेतृत्व में  मोबाइल मेडिकल यूनिट कार्यक्रम के तहत गिरीपार क्षेत्र के अजरोली पंचायत में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Mar 13, 2025 - 12:18
Mar 13, 2025 - 12:20
 0  60
गिरिपार के अजरोली पंचायत में एमएमयू कैंप में स्वास्थ्य जांच के साथ ग्रामीणों को करवाया योगाभ्यास : डॉ इंदु शर्मा

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब    13-03-2025

जिला आयुष विभाग सिरमौर के सौजन्य एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ० इंदु शर्मा के नेतृत्व में  मोबाइल मेडिकल यूनिट कार्यक्रम के तहत गिरीपार क्षेत्र के अजरोली पंचायत में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे अजरोली पंचायत तथा इसके आसपास के गांव के लोगों का जिला आयुष अधिकारी डॉ इंदु शर्मा के दिशा निर्देश अनुसार एवम उप मंडलीय आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ० जसप्रीत कौर की देखरेख में  मोबाइल मेडिकल वैन द्वारा  अजरोली गांव में जाकर आयुष स्वास्थ्य  टीम द्वारा  60 लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया। 

जिसमें  बुजुर्गों, महिलाओं वयस्कों तथा बच्चों की कई बीमारियों जैसे अस्थि रोग, पाचन रोग, नाड़ी रोग, श्वास अस्थमा रोग, आंख, नाक, कान, आमवात, पथरी, बवासीर, त्वचा, स्त्री, ज्वर,श्वास कास रोग, रक्तचाप सहित कई बीमारियों का इलाज किया गया ओर रक्त जांच के द्वारा 15 मरीजों की मधुमेह रोग की भी जांच की गई।

डॉ० इंदु शर्मा ने बताया की आयुष विभाग के योग प्रशिक्षों द्वारा दूर दराज के इस ग्रामीण इलाके में लोगो को योग अभ्यास की जानकारी देकर रोगों के अनुसार योगाभ्यास करवाए गए। 

जिसमे प्राणायाम में सूर्य नमस्कार ,अनुलोम विलोम,कपाल भात,भस्त्रिका प्रणायाम,शीतली प्रणायाम तथा योगाभ्यास में पद्मासन,बज्र आसन,मंडूकासन,बटर फ्लाई आसन,गोमुखआसन,अर्धमत्स्यन्द्र आसन,मल आसन , पवन मुक्त आसन,ग्रीवा चक्र , स्कन्ध चक्र, शव आसन, सिंह आदि योग अभ्यास करवाए गए ।

जिला आयुष अधिकारी ने बताया कि आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए  सरकार द्वारा ये मोबाइल मेडिकल यूनिट कार्यक्रम चलाया गया है। जिसमें लोगों को घर-घर विशेषत: ग्रामीण इलाकों मे इलाज प्रदान करने के मोबाइल आयुष वैन शिलाई ब्लॉक के लिए सरकार द्वारा संचालित की गई है जिसमे आयुष विभाग के चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ, योग प्रशिक्षक की टीम गांव-गांव में जाकर लोगों का इलाज कर योग एवम आयुर्वेद के प्रति जागरूकता बढ़ा रहे है। 

डॉ इंदू शर्मा ने  लोगों को स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम, योग एवं उचित खान पा, बच्चो को जंक फूड, नशों  से तथा मोबाइल से दूर रखने के लिए अभिभावकों को जागरूकता प्रदान की तथा 19 मार्च को अगले एमएमयू कैंप में मीडिया के माध्यम से बढ़कर भाग लेने की अपील की है जो की गिरिपार क्षेत्र के ग्राम बिंदोली में लगाया जाएगा।

इस अवसर पर उपमंडलीय  आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ जसप्रीत कौर सहित आयुष विभाग की चिकित्सक डॉ नवजोत, आयुर्वैदिक फार्मेसी अधिकारी राजेश ठाकुर, योग प्रशिक्षक बलदेव धामटा आदि उपस्थित रहे। जिला आयुष अधिकारी ने मीडिया के माध्यम से अजरोली गांव के समस्त ग्रामीणों का शिविर में  बेहतरीन सहयोग प्रदान करने के लिए आयुष विभाग की तरफ से धन्यवाद व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />