शिक्षा मंत्री के साथ बैठक करने के बाद प्राथमिक शिक्षक संघ ने  क्रमिक अनशन किया खत्म

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के साथ बैठक करने के बाद प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीते डेढ़ माह से चल रहे क्रमिक अनशन को समाप्त करने का फैसला लिया

Jun 7, 2025 - 20:11
 0  34
शिक्षा मंत्री के साथ बैठक करने के बाद प्राथमिक शिक्षक संघ ने  क्रमिक अनशन किया खत्म
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    07-06-2025

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के साथ बैठक करने के बाद प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीते डेढ़ माह से चल रहे क्रमिक अनशन को समाप्त करने का फैसला लिया। शिक्षक संघ की मांगों पर विचार करने के लिए स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी में शिक्षक संघ के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। 

यह कमेटी आने वाले दिनों में विभिन्न मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा करेगी। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि प्रदेश में स्कूल स्तर पर शिक्षा निदेशालय एक ही रहेगा, सरकार इस फैसले को वापस नहीं लगी। पहली से पांचवीं कक्षा और छठी से 12वीं कक्षा तक का काम देखने के लिए दो अलग-अलग अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किए जाएंगे।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शनिवार को शिक्षा निदेशालय लालपानी में क्रमिक अनशन पर बैठे हिमाचल प्रदेश राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों को जूस पिलाकर हड़ताल को समाप्त करवाया।  

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर  ने कहा कि राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ और सरकार के बीच अधिकतर विषयों को लेकर आपसी सहमति बन गई है और अन्य लंबित मामलों पर सहमति बनाने के लिए निदेशक स्कूल शिक्षा की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow