जब-जब खून बहेगा, पानी का रास्ता बंद होगा , ऑपरेशन सिन्दूर स्थगित है समाप्त नहीं , साथ नहीं चल सकते टेरर और टॉक : जयराम

सिटीजन फॉर नेशनल सिक्योरिटी द्वारा सीटीओ से शेर रे पंजाब और रीज तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस यात्रा में व्यापार मंडल, रोटरी क्लब, सिंह सभा और बड़ी संख्या में सामाजिक संस्थाओं ने भाग लिया। यात्रा में कार्यक्रम संयोजक बिहारी लाल शर्मा भी उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा के दौरान सेना के मनोबल को बढ़ाने के लिए जोर शोर से नारे भी लगे

May 14, 2025 - 19:31
May 14, 2025 - 19:48
 0  40
जब-जब खून बहेगा, पानी का रास्ता बंद होगा , ऑपरेशन सिन्दूर स्थगित है समाप्त नहीं , साथ नहीं चल सकते टेरर और टॉक : जयराम
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  14-05-2025

सिटीजन फॉर नेशनल सिक्योरिटी द्वारा सीटीओ से शेर रे पंजाब और रीज तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस यात्रा में व्यापार मंडल, रोटरी क्लब, सिंह सभा और बड़ी संख्या में सामाजिक संस्थाओं ने भाग लिया। यात्रा में कार्यक्रम संयोजक बिहारी लाल शर्मा भी उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा के दौरान सेना के मनोबल को बढ़ाने के लिए जोर शोर से नारे भी लगे। 
जनसैलाब के रूप में आयोजित यह यात्रा देशवासियों के भीतर देशभक्ति और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति अटूट संकल्प का प्रतीक बनी। इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आज का भारत बदल चुका है। यह नया भारत शांति चाहता है, पर आतंक के समूल विनाश के लिए किसी भी सीमा तक जाने को तत्पर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने स्पष्ट कर दिया है कि अब भारत किसी प्रकार के न्यूक्लियर धमकी को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि टेरर और टॉक साथ नहीं चल सकते। टेरर और ट्रेड का पाखंड अब नहीं चलेगा। जब-जब खून बहेगा, पानी का रास्ता बंद होगा। 
ऑपरेशन सिन्दूर स्थगित है , पर समाप्त नहीं। पाकिस्तान से बात होगी तो अब सिर्फ पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर ही होगी या आतंक के समूल नाश पर। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिन्दूर केवल सैन्य कार्रवाई नहीं , बल्कि यह न्याय और राष्ट्रीय सम्मान की अखंड प्रतिज्ञा है। जिसे भारत ने पूरे विश्व के सामने साकार किया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर जैश , लश्कर और हिजबुल जैसे वैश्विक आतंक के अड्डों को ध्वस्त किया है। तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, यह राष्ट्र की आत्मा है और उस आत्मा का नेतृत्व प्रधानमंत्री मोदी कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow