शिमला में मौसम का बदला मिजाज, लोगों को गर्मी से मिली राहत...

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश दर्ज की गई। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। राजधानी शिमला में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश व हल्की ओलावृष्टि दर्ज

May 23, 2024 - 17:19
 0  16
शिमला में मौसम का बदला मिजाज, लोगों को गर्मी से मिली राहत...

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    23-05-2024

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश दर्ज की गई। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। राजधानी शिमला में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश व हल्की ओलावृष्टि दर्ज की गई। जानकारी के अनुसार कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर जिले व साथ लगते क्षेत्रों में गुरुवार सुबह बारिश हुई। 

सिरमाैर, ऊना, हमीरपुर जिले में भी हल्के बादल छाए हुए हैं। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज प्रदेश के कई भागों में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। हालांकि 24 से 29 मई तक राज्य के सभी क्षेत्रों में माैसम साफ रहने के आसार हैं। इससे पारा और चढ़ने की संभावना है। 

मैदानी व कम ऊंवाई वाले क्षेत्रों में 24 से 27 मई तक हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को ऊना और बिलासपुर में लू चली। शिमला में दोपहर को हुई बारिश से बस स्टैंड क्षेत्र के कई घरों में मलबा और कचरा घुस गया। स्थानीय लोगों के अनुसार बारिश के दौरान यहां नालियां कचरे से बंद हो गईं। इसके चलते गंदे पानी के साथ कचरा लोगों के घरों और आंगन में घुस गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow