गाय काटते हुए सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर भड़के लोग , शहर में जमकर हुआ हंगामा, एसपी को सौंपी शिकायत

जिला मुख्यालय नाहन में गाय काटते हुए एक व्यक्ति की फोटो व वीडियो वायरल हो गई। फोटो वीडियो में दिखाई दे रहा है शख्स नाहन में एक दुकान चलाता है। गाय कटती फोटो भाई वीडियो सोशल मीडिया पर डाले जाने के पश्चात धार्मिक भावनाएं आहत हुई है

Jun 18, 2024 - 20:06
Jun 18, 2024 - 20:11
 0  594
गाय काटते हुए सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर भड़के लोग , शहर में जमकर हुआ हंगामा, एसपी को सौंपी शिकायत

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  18-06-2024
जिला मुख्यालय नाहन में गाय काटते हुए एक व्यक्ति की फोटो व वीडियो वायरल हो गई। फोटो वीडियो में दिखाई दे रहा है शख्स नाहन में एक दुकान चलाता है। गाय कटती फोटो भाई वीडियो सोशल मीडिया पर डाले जाने के पश्चात धार्मिक भावनाएं आहत हुई है। मामले से संबंधित शक्स के खिलाफ स्थानीय लोगों ने अपना रोष जाहिर करते हुए एक शिकायत जिला के एसपी रमन कुमार मीणा को सौंपी है और सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। 
मीडिया से रूबरू हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि गाय को काटते हुए फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर डाला जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इस तरह के कार्य कर कुछ लोग धार्मिक भावनाओं को आहत कर माहौल बिगाड़ना चाहते हैं। नाहन बेहद शांतिप्रिय शहर है , लेकिन यहां साथ लगते राज्यों से अपनी दुकानदारी चलाने पहुंचे कुछ लोग इस तरह के कार्यों को अंजाम दे रहे हैं। 
उन्होंने बताया कि गाय को काटते हुए फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर डाली गई है जिसमें दिखाई दे रहा शख्स नाहन में एक दुकान चलाता है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई न की तो वह आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow