कार और ट्रक में भीषण टक्कर , जिन्दा जले पांच सवार , मौके पर ही मौत

पंजाब में जालंधर-पठानकोट रोड पर एक कार और ट्रक की भिड़ंत में कार सवार पांच लोगों के जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा कल रात का है और पुलिस ने आज जानकारी दी। दसुआ पुलिस थाना प्रभारी उपनिरीक्षक हरप्रेम सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात कार से लोग जालंधर से मुकेरियां जा रहे थे

Jan 27, 2024 - 18:10
 0  268
कार और ट्रक में भीषण टक्कर , जिन्दा जले पांच सवार , मौके पर ही मौत

यंगवार्ता न्यूज़ - चंडीगढ़  27-01-2024
पंजाब में जालंधर-पठानकोट रोड पर एक कार और ट्रक की भिड़ंत में कार सवार पांच लोगों के जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा कल रात का है और पुलिस ने आज जानकारी दी। दसुआ पुलिस थाना प्रभारी उपनिरीक्षक हरप्रेम सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात कार से लोग जालंधर से मुकेरियां जा रहे थे। 
उपनिरीक्षक ने बताया कि जैसे ही कार ऊंची बस्सी गांव के पास पहुंची, उसकी एक अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई, जिससे वह डिवाइडर से टकरा गई। हर प्रेम सिंह ने बताया कि इसके बाद विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से कार टकरा गई। टक्कर लगते ही कार में आग लग गई और कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 
पांचवें ने सिविल अस्पताल में दम तोड़ दिया। ट्रक चालक सुशील कुमार को भी चोटें आईं है।  वह हरियाणा का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार अभी मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। आग तेज थी और आसपास के लोगों ने देखकर दमकल विभाग को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। मामले की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow