प्रत्याशी तय नहीं कर पा रही कांग्रेस, चुनाव जीतना मुंगेरीलाल के हसीन सपने जैसा: अनुराग ठाकुर 

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज कहा कि राहुल गांधी वायनाड से चुनाव हार रहे हैं इसलिए अब अमेठी का रुख कर रहे हैं। कांग्रेस का हाल यह है कि हार के डर से उसके सभी बड़े नेता दो-दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। फिर भी कांग्रेस अभी तक 300 सीटों पर भी अपने उम्मीदवार नहीं खड़े कर पाई

Apr 25, 2024 - 20:09
 0  68
 प्रत्याशी तय नहीं कर पा रही कांग्रेस, चुनाव जीतना मुंगेरीलाल के हसीन सपने जैसा: अनुराग ठाकुर 

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर    25-04-2024

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज कहा कि राहुल गांधी वायनाड से चुनाव हार रहे हैं इसलिए अब अमेठी का रुख कर रहे हैं। कांग्रेस का हाल यह है कि हार के डर से उसके सभी बड़े नेता दो-दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। फिर भी कांग्रेस अभी तक 300 सीटों पर भी अपने उम्मीदवार नहीं खड़े कर पाई है, चुनाव जीतना इनके लिए मुंगेरी लाल के हसीन सपने से ज़्यादा कुछ नहीं है। 

भारत को आपातकाल की आग में झोंकने वाली कांग्रेस आज लोकतंत्र पर ज्ञान बाँटती फिर रही है। अनुराग ठाकुर ने यह बातें आज अपने हिमाचल प्रवास के दौरान कहीं। श्री अनुराग ठाकुर आज सर्वप्रथम जसवां प्रागपुर मंडल के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में शामिल हुए। इसके पश्चात वे ऊना के अम्ब पहुंचे जहां उन्होंने चिंतपूर्णी मंडल के पन्ना प्रमुखों की बैठक ली। 

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने के साथ हीं वसूली चालू कर देती है। यह वसूली टैक्स व्यापारियों से लेकर प्रत्येक आम आदमी को देना पड़ता है। लेकिन इस बार मौत के बाद भी कांग्रेस अपनी वसूली जारी रखना चाहती है। यह उसके मेनिफेस्टो से स्पष्ट है। कांग्रेस का कहना है कि आपकी मृत्यु के बाद आपकी संपत्ति आपके संतानों की नहीं बल्कि उनके वोट बैंक की हो जाएगी। इससे स्पष्ट है कि कांग्रेस के राज में ना संपत्ति सुरक्षित है, ना संतान सुरक्षित है, ना हमारी सीमाएं सुरक्षित हैं और ना हीं हमारा सनातन सुरक्षित है।"

कांग्रेस के राज में हमारी बहन और बेटियां भी सुरक्षित नहीं है। उनको दरिंदे लव जिहाद का शिकार बनाते हैं और कांग्रेस अपिजमेंट पॉलिटिक्स के चलते कुछ नहीं करती। हिमाचल प्रदेश के कांग्रेसी कहते हैं कि 97% हिंदुओं वाले राज्य में हमने हिंदुओं को हराकर सरकार बनाई। 

कर्नाटक में कांग्रेस के काउंसलर की बेटी नेहा को एक दरिंदे ने सात से ज्यादा बार चाकू से गोद कर दिनदहाड़े हत्या कर दी। लेकिन कर्नाटक की कांग्रेस सरकार तुष्टिकरण की राजनीति के चलते अपने ही काउंसलर को न्याय नहीं दे रही है। अंत में थक हारकर नेहा के पिता ने केंद्र सरकार से सीबीआई जांच की मांग की है।"

अनुराग ठाकुर ने कहा, "मोदी ने पिछले 10 वर्षों में देश की सरहदों और सेना को सशक्त बनाया है। आज पूरे विश्व में भारत का मान और सम्मान बढ़ा है। लेकिन कांग्रेस को यह पच नहीं रहा, वह अपने अनर्गल बयानबाजी से किसी भी तरह सत्ता हथियाना चाहती है। अगर आप कांग्रेस का मेनिफेस्टो देखेंगे तो यह किसी भारतीय राजनीतिक दल का मेनिफेस्टो नहीं बल्कि भारत विरोधियों का मेनिफेस्टो लगता है। 

उन्होंने कहा की आज राहुल गांधी जी के जीवन का एकमात्र लक्ष्य देश को जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र के नाम पर बांटना है वहीं मोदी जी एक, श्रेष्ठ और विकसित भारत के निर्माण हेतु दिन रात मेहनत कर रहे हैं। कांग्रेस हमारे आराध्य श्री राम को काल्पनिक बताती थी और श्री राम जन्मभूमि पर फिर से बाबरी मस्जिद के निर्माण की पक्षधर थी। 

उनके गठबंधन के सहयोगी तो इससे बढ़कर सनातन को कुचलने की बात करते हैं। लेकिन मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने आज अयोध्या में दिव्य और भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण कराया है। काशी विश्वनाथ धाम, महाकाल लोक और चार धामों का विकास कराया है। वह लोग शक्ति से लड़ना चाहते हैं, हम शक्ति की आराधना करते हैं।

कांग्रेस ने संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अपमानित और प्रताड़ित कर उन्हें राजनीति से बाहर किया। वीपी सिंह जी की सरकार ने उन्हें भारत रत्न दिया। मोदी जी ने उनके पंच तीर्थ का विकास किया, संविधान दिवस मनाना शुरू किया और उनकी जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार भी रिकॉर्ड स्तर पर महिलाओं और एससी, एसटी, ओबीसी उम्मीदवारों को टिकट दिए हैं।"

60 वर्षों के राज में देश के कोने-कोने में जबरदस्ती एक परिवार का नाम घुसाने वाली कांग्रेस पार्टी है। लोकतंत्र की बात करने वाली कांग्रेस में कभी भी लोकतंत्र नहीं रहा। उस पर सदैव एक परिवार का राज रहा है। इसके साथ ही उनके सहयोगी पार्टियों का भी यही हाल है। इसीलिए कांग्रेस का हाल यह है कि कभी 400 सीटें लाने वाली पार्टी आज 40 सीटों के लिए संघर्ष कर रही है। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी वोट, सीट और सभी स्तरों पर रिकॉर्ड बनाएगी।"

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow