ब्यास नदी के समीप न जाएं, कभी भी छोड़ा जा सकता है पंडोह डैम से पानी 

May 2, 2024 - 19:46
 0  21
ब्यास नदी के समीप न जाएं, कभी भी छोड़ा जा सकता है पंडोह डैम से पानी 

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी   02-05-2024

बीबीएमवी पंडोह के वरिष्ठ कार्यकारी अभियन्ता विवेक चोपड़ा ने बताया कि पंडोह डैम के जलग्रहण क्षेत्र में बर्फ पिघलने के कारण डैम में पानी का प्रवाह बढ़ रहा है। ऐसे में पंडोह बांध के स्पिलवे गेटों को अतिरिक्त प्रवाह को नीचे की ओर छोड़ने के लिए संचालित किया जाना है। 

इस कारण ब्यास नदी में पानी का बहाव और बढ़ सकता है। पानी का बहाव बढ़ने के कारण किसी भी प्रकार की अनहोनी न हो तो उन्होंने नदी किनारे रहने वाले सभी लोगों से आग्रह किया है कि वे सर्तकता बरतें तथा  नदी के समीप न जाएं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow