मंडी संसदीय क्षेत्र में तीन दिन होगा प्रत्याशियों के चुनाव व्यय का निरीक्षण

हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के चुनाव व्यय खातों का निरीक्षण तीन दिन 21, 25 और 29 मई को किया जाएगा।

May 17, 2024 - 15:12
 0  14
मंडी संसदीय क्षेत्र में तीन दिन होगा प्रत्याशियों के चुनाव व्यय का निरीक्षण

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी    17-05-2024

हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के चुनाव व्यय खातों का निरीक्षण तीन दिन 21, 25 और 29 मई को किया जाएगा। 

चुनाव व्यय निगरानी 2024 के निर्देशों के अनुसार और व्यय पर्यवेक्षक के साथ परामर्श के बाद रिटर्निंग ऑफिसर एवं डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि चुनाव लड़ने वाले लोकसभा प्रत्याशियों के चुनाव व्यय के खातों के निरीक्षण के लिए तीन तिथियां अधिसूचित की गई हैं।

निरीक्षण डीआरडीए हॉल में 21, 25 और 27 मई को 11: 00 बजे से किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow