अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी सिरमौर की बेटी नेहा ठाकुर 

जिला सिरमौर के राजगढ़ की बेटियां वॉलीबाल में प्रदेश का नाम रोशन करती आ रही हं। इसी कड़ी में अब एक और उपलब्धी जुड़ गई है। राजगढ़ के छोगटाली पंचायत की नेहा ठाकुर अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व

Jul 25, 2023 - 20:06
 0  58
अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी सिरमौर की बेटी नेहा ठाकुर 
 
यंगवार्ता न्यूज़ - राजगढ़   25-07-2023
जिला सिरमौर के राजगढ़ की बेटियां वॉलीबाल में प्रदेश का नाम रोशन करती आ रही हं। इसी कड़ी में अब एक और उपलब्धी जुड़ गई है। राजगढ़ के छोगटाली पंचायत की नेहा ठाकुर अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। 
 
अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन चीन में किया जाना है और नेहा ठाकुर का चयन भारतीय वॉलीबॉल टीम में हुआ है। नेहा की प्रारंभिक शिक्षा छोगटाली से होने के बाद उनका चयन जुब्बल स्पोर्ट्स हॉस्टल के लिए हुआ था। 
 
 
खेलो इंडिया और पंजाब यूनिवर्सिटी से खेलने के बाद अब उनका चयन भारतीय टीम में हुआ है, जो कि राजगढ़ और जिला सिरमौर ही नहीं पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। नेहा ठाकुर के पिता मोहन ठाकुर एक किसान हैं। नेहा के भारतीय टीम में चयन से पूरे राजगढ़ में खुशी की लहर है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow