अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी तेज रफ्तार कार, हादसे में बुजुर्ग दंपती की मौत 

बिलासपुर में पुलिस थाना बरमाणा के तहत देलग के पास एक तेज रफ्तार कार 50 मीटर खाई में गिर गई। हादसे में बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई। वहीं, एक दंपती गंभीर रूप से घायल

Apr 15, 2024 - 20:10
 0  54
अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी तेज रफ्तार कार, हादसे में बुजुर्ग दंपती की मौत 

यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर     15-04-2024

हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं जिला बिलासपुर में पुलिस थाना बरमाणा के तहत देलग के पास एक तेज रफ्तार कार 50 मीटर खाई में गिर गई। हादसे में बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई। वहीं, एक दंपती गंभीर रूप से घायल है। 

घायलों का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल में चल रहा है। पुलिस को दिए बयान में अमरेंद्र कुमार निवासी गांव कनौण डाकघर धौण कोठी तहसील सदर ने बताया कि यह घर से अपने ट्रक को लेकर खन्ना जा रहा था। यह देलग में नाले के पास अपने ट्रक को खड़ा कर साफ कर रहा था। उसी समय कंदरौर की ओर से एक तेज रफ्तार कार आई और मोड़ से नीचे 50 मीटर खाई में गिर गई। 

कार में दो पुरुष और दो महिलाएं सवार थी। इन चारों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने बुजुर्ग दंपती को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल दंपती का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow