यात्रियों से भरी प्राइवेट बस में लगी आग , बस में सवार थी 36 सवारियां , हैरान कर देने वाला वीडियो आया सामने 

वडगांव के पास मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 36 यात्रियों को ले जा रही एक निजी बस में आग लग गई। बताते है कि मुंबई पुणे एक्सप्रेस हाईवे से यह बस जैसे ही वडगांव पुलिस थाना क्षेत्र के आड़े गांव में दाखिल हुई वैसे ही उसका टायर फट गया। इस कारण शॉर्ट सर्किट होने की वजह से कुछ ही समय में भीषण आग लग गई

Apr 27, 2024 - 19:30
Apr 27, 2024 - 19:39
 0  69
यात्रियों से भरी प्राइवेट बस में लगी आग , बस में सवार थी 36 सवारियां , हैरान कर देने वाला वीडियो आया सामने 


न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली  27-04-2024

वडगांव के पास मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 36 यात्रियों को ले जा रही एक निजी बस में आग लग गई। बताते है कि मुंबई पुणे एक्सप्रेस हाईवे से यह बस जैसे ही वडगांव पुलिस थाना क्षेत्र के आड़े गांव में दाखिल हुई वैसे ही उसका टायर फट गया। इस कारण शॉर्ट सर्किट होने की वजह से कुछ ही समय में भीषण आग लग गई। 

हालांकि सभी यात्री सुरक्षित हैं। बस में भीषण आग लगने की जानकारी पता चलते ही पुलिस , देवदूत यंत्रणा , डेल्टा फोर्स , वडगाव ट्रैफिक पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जब तक दमकलकर्मी आग पर काबू पाते तब तक बस पूरी तरह से जल चुकी थी। इसकी वजह से मुंबई पुणे एक्सप्रेस हाईवे पर यातायात को रोक दिया गया था।अभी हाल में ही मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर खोपोली इंटरचेंज के पास आधी रात को एक बस में आग लग गई थी। 

घटना में कोई घायल नहीं हुआ था। बस में आग लगने के बाद 42 यात्री तुरंत नीचे उतर गए और एक बड़ा हादसा टल गया था। आग से बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई थी। आधी रात करीब ढाई बजे यात्रियों को लेकर एक निजी बस एक्सप्रेस-वे से पुणे के लिए जा रही थी। बस में आग लगने के बाद कुछ देर के लिए घाट में यातायात रोक दिया गया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow