कांग्रेस पार्टी ने किया प्रदेश की भोली भाली जनता को ठगने का प्रयास ,  महिला , युवा और किसानों से किया छल : बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने बालट्रांग में कल्पा मंडल जिला किन्नौर की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कांग्रेस पार्टी विकास, पर्यटन, गरीब, महिला, युवा, किसान, बागवान विरोधी है। उन्होंने कहा की इस सरकार ने जनता का विश्वास अपने 15 महीने के छोटे से कार्यकाल में ही खो दिया। इस सरकार ने हिमाचल प्रदेश में महंगाई , कुप्रबंधन , फिजूलखर्ची लाई , इस सरकार ने प्रदेश की भोली भाली जनता को ठगने का प्रयास किया

Apr 18, 2024 - 19:52
Apr 18, 2024 - 20:05
 0  28
कांग्रेस पार्टी ने किया प्रदेश की भोली भाली जनता को ठगने का प्रयास ,  महिला , युवा और किसानों से किया छल : बिंदल
यंगवार्ता न्यूज़ - रिकांगपिओ  18-04-2024
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने बालट्रांग में कल्पा मंडल जिला किन्नौर की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कांग्रेस पार्टी विकास, पर्यटन, गरीब, महिला, युवा, किसान, बागवान विरोधी है। उन्होंने कहा की इस सरकार ने जनता का विश्वास अपने 15 महीने के छोटे से कार्यकाल में ही खो दिया। इस सरकार ने हिमाचल प्रदेश में महंगाई , कुप्रबंधन , फिजूलखर्ची लाई , इस सरकार ने प्रदेश की भोली भाली जनता को ठगने का प्रयास किया। 
एक बार तो कांग्रेस के नेताओं ने विधानसभा चुनावों में जनता को ठग कर वोट प्राप्त कर लिया पर इस प्रकार की ठगी इन लोकसभा के चुनाव में नहीं चलेगी जनता सब जानती है कि सरकार में किन का कल्याण हुआ और किन का नहीं। अगर कल्याण हुआ तो इस सरकार में केवल मुख्यमंत्री के मित्रों का हुआ। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 के चुनाव में मंडी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी स्व रामस्वरूप शर्मा ने 4,05459 मतों के अंतर से कांग्रेस को हराया था और इस बार भी भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत से हिमाचल प्रदेश में चारों के चारों लोकसभा सीटों को जीतेगी। 
हम केवल लोकसभा सीटें नहीं जीतेंगे, हम हिमाचल प्रदेश में होने वाले 6 या 9 उपचुनाव भी जीतेंगे जनता में सरकार के प्रति बहुत रोष है और वह रोष स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है और पहली बार नहीं तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। जनता को अगर किसी पर विश्वास है तो वह केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प, दृढ़ निश्चय और गारंटी पर है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं और 2019 के संकल्प पत्र के भाजपा द्वारा किए गए सभी वादों को उन्होंने पूरा किया है। गरीब कल्याण और जनजातीय क्षेत्र पर भारतीय जनता पार्टी का पूर्ण फॉक्स है, अगर किसी प्रधानमंत्री ने जनजातीय क्षेत्र के बारे में सोचा तो वह मोदी है इससे पहले किसी भी सरकार ने इस क्षेत्र के लिए पूर्ण योजना नहीं बनाई। उनके साथ भाजपा के प्रत्याशी सूरत नेगी, भाजपा नेता जवाहर शर्मा, जिला अध्यक्ष संजीव हीरा और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow