पंजाब बार्डर पर पुलिस का हाईटेक नाका, बाहरी राज्यों से आने वालों की हो रही चेकिंग 

पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर में हो रही आंतकवादी गतिविधियों को देखते हुए जिला पुलिस नूरपुर ने भी पंजाब-हिमाचल बॉर्डर पर ढांगू चक्की पुल पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी है। 

Jul 24, 2024 - 17:19
 0  26
पंजाब बार्डर पर पुलिस का हाईटेक नाका, बाहरी राज्यों से आने वालों की हो रही चेकिंग 

यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा  24-07-2024
पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर में हो रही आंतकवादी गतिविधियों को देखते हुए जिला पुलिस नूरपुर ने भी पंजाब-हिमाचल बॉर्डर पर ढांगू चक्की पुल पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी है। 
थाना डमटाल के अंतर्गत आते ढांगू चक्की पुल पर नूरपुर जिला पुलिस द्वार सीसीटीवी निगरानी के साथ-साथ सहायक पुलिस निरीक्षक राजपाल ठाकुर की अगवाई में हथियारबंद पुलिस कर्मचारियों के तैनाती कर दी गई है। नाके के दौरान बाहरी राज्यों से आने वाली गाडिय़ों की जांच की जा रही है। 
पुलिस उप अधीक्षक धर्मचंद वर्मा ने बताया कि बाहरी राज्यों से किसी प्रकार की अवैध गतिविधियों को रोकने , नशा कर वाहन चलने वाले चालकों के खिलाफ चक्की पुल पर लगातार चेकिंग की जा रही है, जो कि आगे भी जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow