वैष्णो देवी भवन मार्ग पर भूस्खलन से दो श्रद्धालुओं की मौत , एक लड़की की हालत गंभीर

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में सोमवार को भूस्खलन की चपेट में आए दो तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार रियासी जिले के कटरा कस्बा में श्री माता वैष्णो देवी धाम के नजदीक पंछी हेलीपैड के रास्ते पर जा रहे ये तीर्थयात्री भूस्खलन में तेजी से नीचे लुढ़क रहे पत्थरों की चपेट में आ गए। 

Sep 2, 2024 - 19:58
 0  20
वैष्णो देवी भवन मार्ग पर भूस्खलन से दो श्रद्धालुओं की मौत , एक लड़की की हालत गंभीर

न्यूज़ एजेंसी - श्रीनगर  02-09-2024

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में सोमवार को भूस्खलन की चपेट में आए दो तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार रियासी जिले के कटरा कस्बा में श्री माता वैष्णो देवी धाम के नजदीक पंछी हेलीपैड के रास्ते पर जा रहे ये तीर्थयात्री भूस्खलन में तेजी से नीचे लुढ़क रहे पत्थरों की चपेट में आ गए। 
इस घटना में दो महिला तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और एक तीर्थयात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना पंछी हेलीपैड से जुड़े नए यात्रा मार्ग पर हुई। घायल व्यक्ति की हालत गंभीर बतायी गई है। अधिकारियों ने बताया कि आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंच गई थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow