जनजातीय जिला किन्नौर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी 

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर में गुरुवार सुबह ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। कल्पा, निचार और पूह खंड के अधिकांश ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई।

Sep 12, 2024 - 21:06
 0  14
जनजातीय जिला किन्नौर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का सिलसिला जारी 

यंगवार्ता न्यूज़ - किन्नौर    12-09-2024

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर में गुरुवार सुबह ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। कल्पा, निचार और पूह खंड के अधिकांश ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई। जिले में सुबह अचानक भारत-तिब्बत सीमा के समीप नकदम, नित्थल, थाच, खानादुमति, रानीकंडा, किन्नौर कैलाश, नाको के रियोपुरगिल, सांगला कंडा, रक्षम के शोशला पीक, बटसेरी की सीगन पहाड़ियों, भावावैली की ऊंची चोटियों में सुबह से ही बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया। 

इन क्षेत्रों में करीब सात सेंटीमीटर ताजा हिमपात दर्ज किया गया है। वहीं, जिले के निचले इलाकों में सुबह से ही बारिश का दौर जारी है। मौसम में आए बदलाव के कारण तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई है। इस कारण समूचे जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। उपरी शिमला के कई भागों में भी सुबह से शाम तक बारिश दर्ज की गई है।  

परिवहन निगम रिकांगपिओ के कार्यवाहक क्षेत्रीय प्रबंधन नागेंद्र चांदला ने बताया कि जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से शिमला और पूह की ओर वाहनों की बराबर आवाजाही रही। उधर, बुधवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 16.8, धर्मशाला 18.0, ऊना  21.4, नाहन 22.1, केलांग  6.7, सोलन 19.4, मनाली 12.2, कांगड़ा 19.6, मंडी 20.1, बिलासपुर 23.0 और चंबा में 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow