किन्नौर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दाैर दूसरे दिन भी जारी, तापमान में गिरावट 

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले किन्नौर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दाैर जारी है। कल्पा, निचार और पूह खंड के अधिकांश ऊंचे इलाकों में शुक्रवार सुबह भी बर्फबारी

Sep 13, 2024 - 13:02
 0  8
किन्नौर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दाैर दूसरे दिन भी जारी, तापमान में गिरावट 

यंगवार्ता न्यूज़ - किन्नौर    13-09-2024

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले किन्नौर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दाैर जारी है। कल्पा, निचार और पूह खंड के अधिकांश ऊंचे इलाकों में शुक्रवार सुबह भी बर्फबारी हुई। 

जिले के भारत-तिब्बत सीमा के समीप नकदम, नित्थल, थाच, खानादुमति, रानीकंडा, किन्नौर कैलाश, नाको के रियोपुरगिल, सांगला कंडा, रक्षम के शोशला पीक, बटसेरी की सीगन पहाड़ियों, भावावैली की ऊंची चोटियों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। वहीं, जिले के निचले इलाकों में सुबह से ही बारिश का दौर जारी है।

चोटियों पर बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश की राजधानी शिमला व अन्य भागों में भी बारिश दर्ज की गई है। बीते 24 घंटों के दाैरान गुलेर में 64.2, पालमपुर 46.4, धर्मशाला 41.0, सलापड़ 27.1, चौपाल 21.4, सांगला 20.8, कल्पा 20.3, नयनादेवी में 18.4, कसाैली 10.0 व पांवटा साहिब में 12.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। 

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज भी प्रदेश के कई भागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के कई भागों में 19 सितंबर तक बारिश का दाैर जारी रहने का पूर्वानुमान है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow