पॉलीग्राफ टेस्ट में रेप-मर्डर केस के आरोपी संजय ने कबूला जुर्म कहा , शराब पीने के बाद गया रेडलाइट एरिया , फिर गर्लफ्रेंड से मांगी न्यूड तस्वीरें 

कोलकाता रेप-मर्डर केस के मुख्य आरोपी संजय रॉय ने पॉलीग्राफ टेस्ट में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। संजय ने कहा कि उसने रेप के बाद ट्रेनी डॉक्टर का मर्डर किया था। घटना को अंजाम देने से पहले वो रेड लाइट एरिया गया था। रास्ते में भी एक लड़की को छेड़ा और गर्लफ्रेंड से न्यूड तस्वीरें मांगी थीं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक संजय ने एक दिन पहले 25 अगस्त को पॉलीग्राफ टेस्ट में ये सारी बातें कही हैं

Aug 26, 2024 - 19:09
Aug 26, 2024 - 19:28
 0  348
पॉलीग्राफ टेस्ट में रेप-मर्डर केस के आरोपी संजय ने कबूला जुर्म कहा , शराब पीने के बाद गया रेडलाइट एरिया , फिर गर्लफ्रेंड से मांगी न्यूड तस्वीरें 

न्यूज़ एजेंसी - कोलकाता  26-08-2024

कोलकाता रेप-मर्डर केस के मुख्य आरोपी संजय रॉय ने पॉलीग्राफ टेस्ट में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। संजय ने कहा कि उसने रेप के बाद ट्रेनी डॉक्टर का मर्डर किया था। घटना को अंजाम देने से पहले वो रेड लाइट एरिया गया था। रास्ते में भी एक लड़की को छेड़ा और गर्लफ्रेंड से न्यूड तस्वीरें मांगी थीं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक संजय ने एक दिन पहले 25 अगस्त को पॉलीग्राफ टेस्ट में ये सारी बातें कही हैं। पुलिस कस्टडी में भी संजय ने रेप और मर्डर की बात स्वीकार की थी। संजय का यह कबूलनामा मर्डर और रेप के 18 दिन बाद आया है। 
8 और 9 अगस्त की रात आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर का रेप और मर्डर हुआ था। 9 अगस्त की सुबह मेडिकल कॉलेज के सेमिनार हॉल में लड़की की अर्धनग्न बॉडी मिली थी। सीबीआई और सेंट्रल फॉरेंसिक टीम के मेंबर्स ने रविवार ( 25 अगस्त ) को 3 घंटे संजय का पॉलीग्राफ टेस्ट किया। संजय ने कबूला कि उसी ने ट्रेनी डॉक्टर का रेप करने के बाद हत्या की थी। संजय ने पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान सीबीआई को बताया कि उसने 8 अगस्त को अपने एक दोस्त के साथ शराब पी थी। इसके बाद वह रेड लाइट एरिया गया। रास्ते में उसने एक लड़की को मॉलेस्ट किया। इसके बाद संजय ने देर रात अपनी गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात की न्यूड तस्वीरें मांगीं। 
संजय ने बताया कि सुबह करीब 4 बजे संजय हॉस्पिटल के सेमिनार हॉल पहुंचा , जहां ट्रेनी डॉक्टर के रेप और मर्डर के बाद वह सुबह अपने दोस्त के घर गया। उसका दोस्त कोलकाता पुलिस में ऑफिसर था। संजय को घटना के अगले ही दिन गिरफ्तार कर लिया गया था। संजय मेडिकल कॉलेज में ही सिविक वालंटियर था। पुलिस के बाद 14 अगस्त को ये केस सीबीआई को हैंडओवर कर दिया गया था। इसके बाद उसे सियालदह कोर्ट में पेश किया गया। 23 अगस्त को अदालत ने संजय सहित 7 लोगों के पॉलीग्राफ टेस्ट की इजाजत दी थी। मजिस्ट्रेट के सामने रोते हुए उसने कहा- मैंने कोई क्राइम नहीं किया है। मुझे फंसाया जा रहा है। शायद पॉलीग्राफ टेस्ट से मेरी बेगुनाही साबित हो जाए। 
सीबीआई ने अदालत में दावा किया था कि गिरफ्तारी के बाद संजय ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसमें न कोई घबराहट नहीं थी और न ही कोई पछतावा। उसने बिना हिचकिचाहट के पूरी घटना बताई। मुख्य आरोपी संजय राय को प्रेसीडेंसी करेक्शनल होम के वीआईपी वार्ड में न्यायिक हिरासत में रखा गया है। यहीं पर बंगाल के पूर्व मंत्रियों पार्थ चटर्जी और ज्योतिप्रिया मलिक सहित अन्य चर्चित कैदी भी बंद हैं। हालांकि, संजय को उसने दूर रखा गया है। संजय ने जेल प्रशासन से सोने की इजाजत मांगी थी। उसने कहा कि पिछले दो सप्ताह से कोलकाता पुलिस और सीबीआई की लगातार पूछताछ के बाद वह थक गया हूं। शुरुआती दिनों में देर रात तक पूछताछ चलती थी। इसलिए सोना चाहता हूं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow