हिमाचल में अब तक मानसून ले ली 143 लोगों की जान , प्रदेश को 1217 करोड़ का नुकसान

हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का दौर जारी है। अधिकारियों ने बताया कि बारिश के कारण जलभराव और भूस्खलन के कारण प्रदेश भर में  41 सड़कें बंद हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार 27 जून को राज्य में मानसून की शुरुआत के बाद से अब तक बारिश से संबंधित घटनाओं में 143 लोगों की मौत हो चुकी है और राज्य को 1,217 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है

Aug 26, 2024 - 19:07
 0  21
हिमाचल में अब तक मानसून ले ली 143 लोगों की जान , प्रदेश को 1217 करोड़ का नुकसान

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  26-08-2024
हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का दौर जारी है। अधिकारियों ने बताया कि बारिश के कारण जलभराव और भूस्खलन के कारण प्रदेश भर में  41 सड़कें बंद हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार 27 जून को राज्य में मानसून की शुरुआत के बाद से अब तक बारिश से संबंधित घटनाओं में 143 लोगों की मौत हो चुकी है और राज्य को 1,217 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। 
जिलों में सबसे ज्यादा 14 सड़कें मंडी में बंद हैं , इसके बाद कांगड़ा में नौ , शिमला में आठ , कुल्लू में छह , चंबा , किन्नौर , लाहौल और स्पीति और ऊना जिले में एक-एक सड़कें बंद हैं। आपातकालीन परिचालन केंद्र ने कहा कि बारिश ने राज्य में 211 बिजली योजनाएं भी बाधित कर दी हैं। हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में रविवार शाम से हल्की बारिश हो रही है। 
मानसून की शुरुआत के बाद से अब तक हिमाचल प्रदेश में वर्षा की कमी 25 प्रतिशत है और राज्य में औसत 584.2 मिमी के मुकाबले 439.9 मिमी बारिश हुई है। ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में 27 व 28 अगस्त को चंबा , कांगड़ा , मंडी , शिमला , सोलन व सिरमौर में भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में 42 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं, जिन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow