हर मोर्चे पर नाकाम और असफल साबित हुई प्रदेश सरकार , हिमाचल को दिवालियापन की ओर ले गई कांग्रेस : अनुराग ठाकुर 

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने बुधवार को नगरोटा बगवां प्रवास के दौरान मीडिया से बातचीत में कहा है कि मौजूदा प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर नाकाम और असफल साबित हुई है। चुनावों के दौरान दस गारंटियां देकर जनता से बड़े-बड़े वायदे करने वाली यह सरकार जनता को कुछ नहीं दे पाई। प्रदेश की जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है

Sep 11, 2024 - 19:56
Sep 11, 2024 - 20:10
 0  4
हर मोर्चे पर नाकाम और असफल साबित हुई प्रदेश सरकार , हिमाचल को दिवालियापन की ओर ले गई कांग्रेस : अनुराग ठाकुर 
यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा  11-09-2024

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने बुधवार को नगरोटा बगवां प्रवास के दौरान मीडिया से बातचीत में कहा है कि मौजूदा प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर नाकाम और असफल साबित हुई है। चुनावों के दौरान दस गारंटियां देकर जनता से बड़े-बड़े वायदे करने वाली यह सरकार जनता को कुछ नहीं दे पाई। प्रदेश की जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में सरकार बनाने के बाद सुक्खू सरकार ने पहले पेट्रोल-डीजल के दो बार रेट बढ़ाए और अब बिजली पर सेस लगा दिया। प्रदेश सरकार ने जनता और कारोबारियों पर वित्तीय बोझ डालने का प्रयास किया है। कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को दिवालिया घोषित कर दिया है। 
उन्होंने आरोप लगाया कि व्यापारी हो या अन्य उपभोक्ता, प्रदेश सरकार जनता की जेबों पर डाके डाल रही है। सरकार प्रयास कर रही है कि जनता की जेब से कैसे पैसे निकाल जाएं। हालत यह है कि पेंशनरों और कर्मचारियों को पेंशन व तनख्वाह के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। मिल्क सेस और पर्यावरण सेस के रूप में जनता से पैसे ऐंठने का काम यह प्रदेश सरकार कर रही है। संजाैली में हुए मस्जिद के अवैध निर्माण मामले पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिस तरह से अवैध रूप से निर्माण हुआ और अवैध रूप से लोगों ने आधार कार्ड बनवाकर लाभ लिए यह सब प्रदेश सरकार की नाक के नीचे राजधानी शिमला में हुआ। 
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था राज्य सरकार का विषय है और राज्य सरकार को इस बारे कार्रवाई करनी चाहिए। ठाकुर ने कहा कि दुख है कि सदन में कांग्रेस के मंत्री बोल रहे थे और मुख्यमंत्री सो रहे थे। इससे पूर्व नगरोटा बगवां पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनुराग ठाकुर का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष विनय चौधरी , भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनू चौधरी , अजीत राणा , बलराम पुरी , विकास विक्की , अभिषेक भाटिया , ब्रह्मानन्द , अश्वनी , नवयोग भारद्वाज , मनु सूद वअन्य कई पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow