सोशल मीडिया के लिए रील बनाने के चक्कर में लुढ़कर खाई में जा गिरी युवती 

कंटेंट क्रिएटर कई बार रील बनाने के चक्कर में रियल लाइफ से खिलवाड़ कर बैठते हैं।  रील बनाने के चक्कर कई बार जानलेवा हादसे भी पेश आ चुके

Sep 16, 2024 - 13:31
 0  57
सोशल मीडिया के लिए रील बनाने के चक्कर में लुढ़कर खाई में जा गिरी युवती 

यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा    16-09-2024

कंटेंट क्रिएटर कई बार रील बनाने के चक्कर में रियल लाइफ से खिलवाड़ कर बैठते हैं।  रील बनाने के चक्कर कई बार जानलेवा हादसे भी पेश आ चुके हैं। 

सोशल मीडिया पर रील के जरिये फेम हासिल करने के लिए लोग अपनी जान को जोखिम में डालने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। ऐसा ही मामला हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सामने आया है।  

एक युवती सोशल मीडिया के लिए रील बनाने के चक्कर में लुढ़कर खाई में जा गिरी। युवती के गिरने से ऐसा प्रतीत हुआ कि उसे गंभीर चोटें आई होंगी। लेकिन, बाद में युवती ने एक और रील बनाकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर स्वयं को सुरक्षित बताया।  इससे पूर्व भी युवती ने एक विशालकाय पेड़ पर चढ़कर रील बनाई थी और लोहे के बड़े पुल पर भी रील बनानाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow