विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार 18 से 23 सितम्बर तक सिरमौर प्रवास पर 

विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार 18 से 23 सितम्बर तक सिरमौर प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार 18 सितंबर को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे

Sep 18, 2024 - 16:19
 0  23
विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार 18 से 23 सितम्बर तक सिरमौर प्रवास पर 

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    18-09-2024

विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार 18 से 23 सितम्बर तक सिरमौर प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार 18 सितंबर को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। 19 सितम्बर को रेणुका विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों का दौरा करेंगे।

इसके साथ ही 20 सितंबर को सुबह 11 बजे रेणुकाजी के कुब्जा पवेलियन हॉल में आयोजित होले वाली रेणुका विकास बोर्ड़ की बैठक की अध्यक्षता करने के उपरान्त दोपहर 1 बजे छो भोगर में नव निर्मित पंचायत भवन का लोकापर्ण करने के बाद क्षेत्र के लोगों को सम्बोधित करेंगे। 

रात्रि ठहराव धौलांकुआं के कृषि विश्राम गृह में होगा। 21 सितंबर को उपाध्यक्ष चण्ड़ीगढ़ प्रवास पर होंगे और वापसी पर रात्रि ठहराव थाना खेगवा में करेंगे।
उन्होंने बताया कि 22 सितंबर को विधानसभा उपाध्यक्ष द्वारा रेणुका विधानसभा क्षेत्र की पंचायतों का दौरा किया जाएगा। 

23 सितंबर को सुबह 10.30 बजे ददाहू में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री द्वारा हरिजन बस्ती भासरथ रहिया (ग्राम पंचायत छो भोगर) उठाऊ पेयजल योजना का उद्घाटन व ददाहू उठाऊ पेयजल योजना के विस्तार एवं सुधार इत्यादि कार्यक्रमों के दौरान और दोपहर 12.30 बजे डॉ. प्रेम सिंह मेमोरियल स्टेडियम, माईना बाग में उप मुख्यमंत्री द्वारा किए जाने वाले रेणुकाजी के पूर्व विधायक स्वर्गीय डॉ. प्रेम सिंह की प्रतिमा के अनावरण समारोह में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि 24 सितंबर को सुबह 10 बजे विधानसभा उपाध्यक्ष शिमला के लिए रवाना होंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow