महिलाओं को हर माह दो हजार और 500 में गैस सिलेंडर , बुजुर्गों को 6 हजार पेंशन , 2 लाख सरकारी नौकरी

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को दिल्ली स्थित एआईसीसी मुख्यालय में हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की गारंटी का ऐलान किया। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल , हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदय भान भी मौजूद थे

Sep 18, 2024 - 19:49
 0  142
महिलाओं को हर माह दो हजार और 500 में गैस सिलेंडर , बुजुर्गों को 6 हजार पेंशन , 2 लाख सरकारी नौकरी
न्यूज़ एजेंसी - चंडीगढ़   18-09-2024

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को दिल्ली स्थित एआईसीसी मुख्यालय में हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की गारंटी का ऐलान किया। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल , हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदय भान भी मौजूद थे। सात वादे , पक्के इरादे के तहत कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में सात बड़ी गारंटी दी हैं। कांग्रेस ने इस गारंटी के तहत राज्य के विकास और जनकल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण वादे किए हैं। खड़गे ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने पर हरियाणा के नागरिकों को बेहतर प्रशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाएगी। 
उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी राज्य में भ्रष्टाचार मुक्त शासन सुनिश्चित करेगी और किसानों, मजदूरों, युवाओं और महिलाओं के हित में महत्वपूर्ण कदम उठाएगी।  कांग्रेस ने संकल्प पत्र में बुजुर्गों और महिलाओं पर जोर देते हुए किसानों को साधने की कोशिश की है। इसके साथ ही पार्टी ने जनकल्याणकारी नीतियों पर भी फोकस किया है। कांग्रेस की सात गारंटियों में सत्ता में आने पर एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी और जाति सर्वेक्षण का वादा भी शामिल है। हरियाणा कांग्रेस ने संकल्प पत्र को सात वादे पक्के इरादे के नाम से किया लॉन्च है। मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम इन गारंटियों को लागू करेंगे और इसलिए हमने उसे 'सात वादे, पक्के इरादे' नाम दिया है। महिला सशक्तिकरण' के नाम पर कांग्रेस ने 18 से 60 साल की हर महिला को 500 रुपये में गैस सिलेंडर और 2,000 रुपये मासिक देने का वादा किया है। 
सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पार्टी ने बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवा महिलाओं के लिए 6,000 रुपये प्रति माह पेंशन और पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने का वादा किया है। किसानों के कल्याण के तहत कांग्रेस ने न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए कानूनी गारंटी का वादा किया है। पार्टी ने जाति सर्वेक्षण और क्रीमी लेयर की सीमा को 6 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने का भी आश्वासन दिया है। वहीं आम नागरिकों के लिए 300 यूनिट फ्री बिजली और 25 लाख का फ्री इलाज दिया जाएगा। कांग्रेस ने वादा किया कि गरीबों को छत प्राप्त हो सके। इसके लिए 100 गज का प्लॉट और 3.5 लाख की लागत से 2 कमरों का मकान दिया जाएगा। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य ( एमएसपी) की गारंटी और तत्काल फसल पर मुआवजा दिया जाएगा। कांग्रेस के संकल्प पत्र में जातिगत सर्वे और क्रीमी लेयर की सीमा 10 लाख रुपए करने की भी घोषणा की गई हैं।

कांग्रेस मेनिफेस्टो में सात बड़ी गारंटियां 
सभी महिलाओं (18-60 आयु) को 2000 रुपये प्रति माह
500 रुपये में गैस सिलेंडर
बुजुर्गों, दिव्यांगों व विधवाओं को 6000 पेंशन
कर्मचारियों को ओपीएस
सरकारी विभागों में 2 लाख पक्की भर्तियां
हरियाणा को नशा मुक्त बनाएगी
तस्करों पर लगेगी नकेल
25 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज (चिरंजीवी योजना)
300 यूनिट मुफ्त बिजली
100-100 गज के मुफ्त प्लॉट व पक्का मकान देने की योजना
किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी
किसानों को तुरंत मुआवजे का प्रावधान
ओबीसी की क्रीमी लेयर सीमा बढ़ाकर 10 लाख
जातिगत सर्वे करवाया जाएगा 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow