पावंटा साहिब में यमुना नदी के तट पर सौंदर्यकरण होने से नगरी को लगेगा चार चाँद 

उपमंडल पावंटा साहिब में यमुना नदी के तट पर सौंदर्यकरण होने से नगरी को चार चाँद लगने जा रहे है। पांवटा साहिब यमुना नदी  पर जल्द ही हरिद्वार की तरह सुंदर घाटों का निर्माण होने जा रहा है जिसको लेकर भारत सरकार द्वारा टैंडर कर दिया

Sep 19, 2024 - 15:31
 0  12
पावंटा साहिब में यमुना नदी के तट पर सौंदर्यकरण होने से नगरी को लगेगा चार चाँद 

यंगवार्ता न्यूज.- पांवटा साहिब    19-09-2024

उपमंडल पावंटा साहिब में यमुना नदी के तट पर सौंदर्यकरण होने से नगरी को चार चाँद लगने जा रहे है। पांवटा साहिब यमुना नदी  पर जल्द ही हरिद्वार की तरह सुंदर घाटों का निर्माण होने जा रहा है जिसको लेकर भारत सरकार द्वारा टैंडर कर दिया गया है।

यमुना घाट के सौंदर्यकरण का काम जल्द ही शुरू हो जाएगा। जिसको लेकर मंगलवार को नमामि गंगे व वाप्कोस लिमिटेड कंपनी के पदाधिकारी पांवटा यमुना घाट पहुंचे व घाट का जायजा लिया।

इस दौरान इस काम को करने वाली वाप्कोस लिमिटेड कंपनी के अधिकारी दीपेंद्र लांभा ने बताया कि पांवटा यमुना घाट के सौंदर्यकरण करने व हरिद्वार हरकी पौड़ी की तरह सुंदर घाट बनाने के लिए भारत सरकार ने 30 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है व इसका टैंडर संजय अग्रवाल को दिया है।


जिसको लेकर मंगलवार को उन्होंने यमुना घाट पांवटा का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि इस घाट का काम दो हफ्ते में शुरू हो जाएगा तथा लगभग दो साल में यमुना नदी पर हरिद्वार की तर्ज पर दो घाट तैयार किए जाएंगे। जिसमें श्रद्धालुओं के लिए चेंजिंग रूम, बैठने के लिए बेंचिज, यमुना आरती के लिए स्टेज व अन्य कई चीजों को बनाया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow