निजी होटल में काम करने वाले कुक ने महिला कर्मचारी पर चाकू से किया हमला

र्यटन नगरी मैक्लोडगंज स्थित एक निजी होटल में काम करने वाले कुक ने यहां एक महिला कर्मचारी पर चाकू से हमला कर दिया। धर्मशाला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद युवती को टांडा रेफर

Sep 19, 2024 - 13:43
 0  31
निजी होटल में काम करने वाले कुक ने महिला कर्मचारी पर चाकू से किया हमला

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला    19-09-2024

पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज स्थित एक निजी होटल में काम करने वाले कुक ने यहां एक महिला कर्मचारी पर चाकू से हमला कर दिया। धर्मशाला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद युवती को टांडा रेफर कर दिया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। 

घायल युवती अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली है, जबकि आरोपी युवक बिहार का रहने वाला है।  दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। अभी तक युवती बयान देने के हालात में नहीं है। 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीर बहादुर ने कहा कि पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि घायल युवती टांडा में उपचाराधीन है। मामले की  छानबीन की जा रही  है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow