संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठनों पर लाठीचार्ज

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली स्थित मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में आज हिंदूवादी संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं। इसे देखते हुए  क्षेत्र में बुधवार सुबह 7:00 से रात 11:59 बजे तक धारा 163 (पहले 144) लगा दी

Sep 11, 2024 - 12:58
 0  342
संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठनों पर लाठीचार्ज

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     11-09-2024

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली स्थित मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में आज हिंदूवादी संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं। इसे देखते हुए  क्षेत्र में बुधवार सुबह 7:00 से रात 11:59 बजे तक धारा 163 (पहले 144) लगा दी है। प्रदर्शनकारियों का काफिला ढली पेट्रोल पंप के पास रुक गया है। प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठकर चक्का जाम कर रहे हैं। 

प्रदर्शनकारी संजाैली बाजार पहुंच गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स तोड़ दिए हैं। पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। एक पुलिस कर्मी घायल हुआ है। अब प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए मस्जिद की ओर बढ़ रहे हैं। हजारों की संख्या में लोग जमा हो गए हैं। 

ढली टनल पर लगाए गए बैरिकेड्स को तोड़ा गया। टनल में घुसे लोग। पुलिस की लोगों को बाहर निकालने की कोशिश नाकाम रही।  प्रदर्शनकारी बैरिकेड्स तोड़कर संजौली की ओर रवाना हो गए हैं। माहाैल तनावपूर्ण बना हुआ है। मस्जिद के चारों ओर पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा। संजौली बाजार में भी  बैरिकेडिंग की गई है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow