मंडी में बेधड़क घुम रहा तेंदुआ, लगातार कुत्तों को बना रहा शिकार, CCTV में कैद हुई घटना  

वहीं मंडी शहर में एक तेंदुआ बेधड़क घुम रहा है और लगातार कुत्तों को अपना शिकार बना रहा है। तेंदुए ने पिछले एक महीने से अब तक शहर में आधा दर्जन पालतु कुत्तों को अपना शिकार बनाया

Sep 16, 2024 - 13:52
Sep 16, 2024 - 13:54
 0  25
मंडी में बेधड़क घुम रहा तेंदुआ, लगातार कुत्तों को बना रहा शिकार, CCTV में कैद हुई घटना  

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी    16-09-2024

प्रदेश के शहरों में जंगली जानवर अब बेखौफ नजर आ रहे है। वहीं मंडी शहर में एक तेंदुआ बेधड़क घुम रहा है और लगातार कुत्तों को अपना शिकार बना रहा है। तेंदुए ने पिछले एक महीने से अब तक शहर में आधा दर्जन पालतु कुत्तों को अपना शिकार बनाया है। 

इन दिनों मंडी शहर के रामनबर व सन्यारडी वार्ड में तेंदुए ने आंतक मचाया है। शहर के पुलघराट में इस तेंदुए की तस्वीरें एचआरटीसी में कार्यरत चालक संजय कुमार के घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है। 

सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड वीडियो में यह तेंदुआ आराम से घर के आंगन तक पहुंच कर रेकी करता नजर आ रहा है। जिससे स्थानीय वासी खौफजदा हो गए हैं और अपने परिवार खास कर बच्चों को लेकर चिंता में हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह तेंदुआ उनके आधा दर्जन पालतू कुत्तों को उठाकर ले जा चुका है। 
लोगों ने वन विभाग से आग्रह किया है कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाए और इसे रिहायशी इलाके से दूर जंगल में छोड़ा जाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow