आपदा में भी राजनीतिक रोटियां सेक रहे नेता प्रतिपक्ष , हम विधानसभा में देंगे जवाब : सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार में मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कहा कि सरकार ने आपदा के बाद बेहतरीन कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार आपदा प्रभावितों को मदद पहुंचाने के काम कर रही है। हिमाचल प्रदेश सरकार वित्तीय संकट से जूझ रही है। बावजूद इसके आपदा प्रभावितों को कोई समस्या आने नहीं

Jul 24, 2023 - 19:23
 0  85
आपदा में भी राजनीतिक रोटियां सेक रहे नेता प्रतिपक्ष , हम विधानसभा में देंगे जवाब : सीएम सुक्खू
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  24-07-2023
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार में मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कहा कि सरकार ने आपदा के बाद बेहतरीन कार्य किया है। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार आपदा प्रभावितों को मदद पहुंचाने के काम कर रही है। हिमाचल प्रदेश सरकार वित्तीय संकट से जूझ रही है। बावजूद इसके आपदा प्रभावितों को कोई समस्या आने नहीं दी गई। 
 
 
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से जो सहायता मिली है , वह स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फंड के तौर पर आई है। अब तक हिमाचल प्रदेश को केंद्र की ओर से कोई अंतरिम राहत राशि नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग केवल राजनीति करने का काम कर रहे हैं। विपक्षी नेता चाहते हैं कि वे लगातार अखबारों की सुर्खियां बटोरें। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष की इन बातों का कोई जवाब नहीं देना चाहते। 
 
 
आपदा खत्म होने के बाद विधानसभा सत्र में सभी बातों का जवाब देंगे। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि विपक्षी नेता केवल राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं। यदि सरकार में तालमेल न होता, तो दो दिन के भीतर की आपदा प्रभावितों को राहत कैसे मिल जाती? 
 
 
उन्होंने कहा कि प्रभावितों को सरकार ने राहत पहुंचाने का काम किया है। हिमाचल प्रदेश में प्री मानसून और मानसून के दौरान भारी तबाही हुई है। अभी कई इलाकों में बारिश हो रही है और नुकसान बढ़ता ही चला जा रहा है। सरकार लगातार प्रभावितों तक पहुंच कर उन्हें मदद पहुंचाने की कोशिश कर रही है। 
 
 
वहीं, शिमला पहुंची एनएसजी टीम को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि एनएसजी ने मामले में साक्ष्य जुटाए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार भी यह जानने की कोशिश कर रही है कि इसमें कोई अन्य अंदर तो नहीं है। उन्होंने कहा कि एनएसजी ने साक्ष्य जुटाकर ले गई हैं, लेकिन इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow