रसीली चेरी की भट्टाकुफ़्फ़र मंडी में दस्तक, अच्छे दाम मिलने से चहके बागवान 

हिमाचल प्रदेश की रसीली चेरी ने मंडियों में दस्तक दे दी है। शिमला में चेरी सीजन की  शुरुआत हो गयी है। शनिवार को ढली मंडी में कुमारसेन के धनापानी की चेरी प्रतिकिलो 250 रुपये प्रतिकिलो बिकी

Apr 27, 2024 - 13:20
 0  25
रसीली चेरी की भट्टाकुफ़्फ़र मंडी में दस्तक, अच्छे दाम मिलने से चहके बागवान 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     27-04-2024

हिमाचल प्रदेश की रसीली चेरी ने मंडियों में दस्तक दे दी है। शिमला में चेरी सीजन की  शुरुआत हो गयी है। शनिवार को ढली मंडी में कुमारसेन के धनापानी की चेरी प्रतिकिलो 250 रुपये प्रतिकिलो बिकी। सीजन की शुरुआत में ही बागवानों को लगभग250 रुपये प्रति किलो तक रेट मिल रहे हैं। 

गत 10 दिन पहले  गुठलीदार फलों ने मंडी में दस्तक दी थी इस साल 27 अप्रैल को चेरी मंडी में पहुंची है और शुरुआत में ही 250 रुपये प्रतिकिलो का रेट मिला है। पहले दिन मंडी में लगभग 15 डिब्बे ही मंडी में पहुंचे ।प्रदेश में चेरी की सबसे अधिक पैदावार शिमला जिले के ननखड़ी, कोटगढ़ और नारकंडा क्षेत्रों में होती है

आढ़ती यशवंत शर्मा ने कहा कि इस वर्ष गुठलीदार फलों का सीजन लगभग दस दिन देरी से शुरू हुआ है।अभी कम मात्रा में ही मंडी में चेरी पहुंची है।लगभग 10 दिनों बाद चेरी का सीजन पबेहटर तरीके से आरम्भ हो जाएगा।

अभी शुरुआती दौर में थोड़ी हल्की और कुछ बेहतर किस्म के डिब्बे भी मंडी में आये हैं। मंडी में आज 130 रुपये से 250 रुपये प्रतिकिलो तक चेरी बिकी है और जल्द ही जब सीजन पूरी तरह आरंभ हो जाएगा तो बेहतर किस्म की चेरी मंडी में आएगी और दामों में भी बढ़ोतरी होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow