विधानसभा क्षेत्र नाहन में कई मतदान केंद्र महिलाओं व दिव्यांग कर्मचारियों द्वारा किए जाएंगे संचालित : एसडीएम  

विधानसभा क्षेत्र नाहन में कई मतदान केंद्र महिलाओं व दिव्यांग कर्मचारियों द्वारा संचालित किए जाएंगे । लोकसभा चुनाव में मतदान सफलतापूर्वक संपन्न हो इसको लेकर महिला कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा

May 9, 2024 - 15:00
May 9, 2024 - 15:53
 0  8
विधानसभा क्षेत्र नाहन में कई मतदान केंद्र महिलाओं व दिव्यांग कर्मचारियों द्वारा किए जाएंगे संचालित : एसडीएम  

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     09-05-2024

विधानसभा क्षेत्र नाहन में कई मतदान केंद्र महिलाओं व दिव्यांग कर्मचारियों द्वारा संचालित किए जाएंगे । लोकसभा चुनाव में मतदान सफलतापूर्वक संपन्न हो इसको लेकर महिला कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है । जिन्हें यहां EVM VV पेढ समेत मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाने को लेकर विभिन्न विषयों पर जानकारी दी जा रही है। 

प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम सलीम आज़म ने की और यहाँ महिला व दिव्याग कर्मियों द्वारा संचालित किए जाने वाले मतदान केंन्द्र पर कार्य को लेकर जानकारी दी। मीडिया से रूबरू हुए एसडीएम सलीम आजम ने बताया कि महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित बनाने को लेकर महिलाओं को डेडिकेट मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। 

जहां मतदान प्रक्रिया का सभी कार्य महिला कर्मियों द्वारा किया जाना है । महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के मकसद से चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार आज नाहन में महिला कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। महिला व दिव्यांग कर्मियों द्वारा संचालित मतदान केदो पर तैनात होने वाले PRO, APRO, BO मतदान करवाने, चुनाव आयोग की गाइडलाइन बारे, EVM के प्रयोग व ऑपरेट करने बारे ट्रेनिंग दी जा रही है। 

उन्होंने बताया कि इलेक्शन कमिशन की गाइडलाइन के अनुसार महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित बनाना है। और महिलाएं भी मतदान समेत अन्य सभी कार्य करने में सक्षम है।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow