प्रधानमंत्री मोदी ने बदली देश की तस्वीर , सुशासन के लिए जाना जाएगा भाजपा कार्यकाल : बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आज किन्नौर दौरे पर रहे उन्होंने भाजपा नेता कॉल नेगी और सूरत नेगी के साथ निचार मंडल के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया। उन्होंने कहा की कांग्रेस ने हमेशा जनता को ठगने का काम किया और उनका ठगने का काम अभी भी जारी है। अगर किसी को झूठ बोलना सीखना है तो कांग्रेस के नेताओं से सीख लेना चाहिए

Apr 16, 2024 - 19:28
 0  29
प्रधानमंत्री मोदी ने बदली देश की तस्वीर , सुशासन के लिए जाना जाएगा भाजपा कार्यकाल : बिंदल

यंगवार्ता न्यूज़ - रिकांगपिओ  16-04-2024
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आज किन्नौर दौरे पर रहे उन्होंने भाजपा नेता कॉल नेगी और सूरत नेगी के साथ निचार मंडल के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया। उन्होंने कहा की कांग्रेस ने हमेशा जनता को ठगने का काम किया और उनका ठगने का काम अभी भी जारी है। अगर किसी को झूठ बोलना सीखना है तो कांग्रेस के नेताओं से सीख लेना चाहिए। 
बिंदल ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस का 10 साल का कार्यकाल दुशासन और भाजपा का 10 साल का कार्यकाल सुशासन के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि जन सेवा भाजपा की प्रतिबद्धता है। आयुष्मान भारत और हिम केयर से हिमाचल के लाखों लोगों को बड़ा फायदा मिला है और अब आने वाली भाजपा भाग 3 केंद्र सरकार में इस योजना का दायरा भी बढ़ाया जाएगा। 
भाजपा के पास एक राष्ट्र-एक चुनाव योजना को लेकर सकारात्मक सुझाव आए हैं। अगर हम इस रिपोर्ट को लागू कर पाए तो देश को बहुत फायदा होगा। रविवार को जारी किए गए घोषणा पत्र में भी भाजपा ने एक राष्ट्र-एक चुनाव लागू करने का वादा किया है। उन्होंने कहा की भाजपा के पास एक सशक्त नेतृत्व, नीति और नीयत है। कांग्रेस के पास कुछ भी नहीं है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow