उपलब्धि :ड्रीम-11 में  शामपुर के अशोक कपूर ने जीते एक करोड़ 

Apr 29, 2024 - 13:03
 0  155
उपलब्धि :ड्रीम-11 में  शामपुर के अशोक कपूर ने जीते एक करोड़ 

यंगवार्ता न्यूज़- सोलन     29-04-2024

सिरमौर जिले की पच्छाद तहसील के शामपुर गांव निवासी अशोक कपूर ने रविवार को आरसीबी और गुजरात के बीच चल रहे हैं मैच पर दाव खेला था जिसमें उन्हें कामयाबी मिली। उनके द्वारा लगाई गई टीम ने 850 अंक प्राप्त किया जिससे उन्हें दूसरा स्थान मिला।

वह dream11 की करोड़पति लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहे और  एक करोड़ के विजेता बने। बता दें कि 32 वर्षीय अशोक कपूर पेशे से ट्रक ड्राइवर है । पिछले कुछ समय से dream11 पर ऑनलाइन टीम लगाते रहे।

रविवार को भी उन्होंने 59  रुपए वाली गेम लगाई थी ।इसमें उनके कैप्टन वाई जैक ने 100 रन बनाएं जिसने उन्हें अंक तालिका में आगे धकेल दिया। अशोक कपूर को जब वह लाइव इस मैच को देख रहे थे इसी दौरान उन्हें पता चला तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना रह रहा।

अशोक कपूर के बड़े भाई शशि, छोटे भाई सुनील, ऋषि और ऋतिक ने भी इस उपलब्धि पर बधाई दी है। लोगों को जब इस बात का पता चला अशोक को बधाई देने वालों का तांता लग गया और हर कोई इस उपलब्धि पर खुश है। बता दें कि अशोक कपूर सिरमौर जिला की बजगा  पंचायत से संबंध रखते हैं इसी पंचायत से वर्तमान में सांसद सुरेश कश्यप भी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow