नायब सिंह सैनी ने ली हरियाणा के सीएम पद की ली शपथ, भाजपा ने खेला ओबीसी कार्ड 

हरियाणा को आज नया सीएम मिल गया है। सुबह से तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे, इन कयासों पर दोपहर को विराम लग गया, जब भाजपा विधायक दल की बैठक में कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी को हरियाणा के नए सीएम के रूप में चुन लिया गया। अब शाम को नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ राजभवन में हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। इस दौरान राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शपथ दिलाई

Mar 12, 2024 - 18:53
 0  64
नायब सिंह सैनी ने ली हरियाणा के सीएम पद की ली शपथ, भाजपा ने खेला ओबीसी कार्ड 

यंगवार्ता न्यूज़ - चंडीगढ़  12-03-2024

हरियाणा को आज नया सीएम मिल गया है। सुबह से तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे, इन कयासों पर दोपहर को विराम लग गया, जब भाजपा विधायक दल की बैठक में कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी को हरियाणा के नए सीएम के रूप में चुन लिया गया। अब शाम को नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ राजभवन में हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। इस दौरान राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शपथ दिलाई। इस दौरान नायब सैनी ने पीएम नरेंद्र मोदी और मनोहर लाल सहित सभी का आभार जताया। 

वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में जजपा के चार विधायक ईश्वर सिंह, रामनिवास सूरजाखेड़ा , देवेंद्र बबली और जोगीराम सिहाग भी पहुंचे। मालूम रहे कि नायब सिंह सैनी हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष हैं। वह ओबीसी समुदाय से आने वाले भाजपा के प्रमुख नेता हैं। उनका जन्म 25 जनवरी, 1970 को अंबाला के एक छोटे से गांव मिज़ापुर माजरा में एक सैनी परिवार में हुआ था। शिक्षा की बात की जाए तो मुजफ्फरपुर में बीआर अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय और चौ. बीए और एलएलबी की डिग्री हासिल की है। 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ने के बाद उनकी मुलाकात मनोहर लाल खट्टर से हुई और वह उनसे प्रभावित हुए। कुछ समय बाद वह भाजपा में शामिल हो गए और उसके बाद अंबाला छावनी में इसके अध्यक्ष सहित कई पार्टी कार्यालयों में कार्य किया। साल 1996 में सैनी को राज्य में भाजपा संगठन की जिम्मेदारी दी गई थी। इसके बाद 2002 में उन्हें भाजयुमो का जिला महामंत्री बनाया गया। 2012 में सैनी को अंबाला भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद सैनी का प्रमोशन लगातार होता गया और वह 2014 में नारायणगढ़ से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे और सन् 2016 में सैनी को मनोहर सरकार में राज्य मंत्री बनाया गया। 

साल 2019 में भाजपा ने उन्हें कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा और वह संसद पहुंचे। वह संसद के श्रम संबंधी स्थायी समिति के सदस्य भी हैं। सैनी को 2023 में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी मिली। वहीं आपको यह भी जानकारी दे दें कि प्रदेश की 90 सदस्यों वाली हरियाणा विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 46 है। भाजपा के पास 41 विधायक हैं। उन्हें 6 निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन प्राप्त है। इसके अलावा गोपाल कांडा की हरियाणा लोकहित पार्टी का भी समर्थन प्राप्त है। इस हिसाब से भाजपा के पास इस समय 48 सीटें हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow