37 दिनों बाद कांग्रेस ने तय किये तीन नाम , कैप्टन रंजीत सिंह , विवेक शर्मा और राकेश कालिया पर खेला दाव 

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश की उपचुनाव के लिए तीन नामों की घोषणा देर शाम को कर दी है। शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने सुजानपुर से कैप्टन रंजीत सिंह , कुटलैहड़ से विवेक शर्मा और गगरेट से राकेश कालिया को चुनावी दंगल में उतारा है , जबकि अभी तीन अन्य सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा होना बाकी है। इनमें धर्मशाला , लाहौल स्पीति और लाहौल स्पीति से अभी तीन नामों की घोषणा होना बाकी है

Apr 26, 2024 - 21:16
 0  61
37 दिनों बाद कांग्रेस ने तय किये तीन नाम , कैप्टन रंजीत सिंह , विवेक शर्मा और राकेश कालिया पर खेला दाव 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 26-04-20224
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश की उपचुनाव के लिए तीन नामों की घोषणा देर शाम को कर दी है। शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने सुजानपुर से कैप्टन रंजीत सिंह , कुटलैहड़ से विवेक शर्मा और गगरेट से राकेश कालिया को चुनावी दंगल में उतारा है , जबकि अभी तीन अन्य सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा होना बाकी है। इनमें धर्मशाला , लाहौल स्पीति और लाहौल स्पीति से अभी तीन नामों की घोषणा होना बाकी है। 
कांग्रेस पार्टी द्वारा हिमाचल प्रदेश विधानसभा की 6 सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए 37 दिनों बाद प्रत्याशियों की घोषणा की है , जबकि भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस से बागी होकर भाजपा में शामिल हुए सभी 6 प्रत्याशियों को चुनावी दंगल में उतारा है। शुक्रवार देर शाम को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के की मंजूरी के बाद पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने तीनों नामों की घोषणा की है। 
तीनों प्रत्याशियों की घोषणा के बाद अब हिमाचल प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है। जहां भारतीय जनता पार्टी पिछले एक महीने से प्रदेश भर में चुनाव अभियान में लगी हुई है। वहीं अब कांग्रेस के लिए भी संजीवनी मिल गई है। कांग्रेस हाईकमान द्वारा तीन प्रत्याशियों की घोषणा के बाद अब कांग्रेस भी चुनाव में सक्रिय हो जाएगी , लेकिन अभी भी तीन सीटों पर पेंच फंसा हुआ है जिसके चलते इन तीन सीटों पर कांग्रेस की मुश्किलें अभी भी बरकरार है। 
बताते हैं कि कांग्रेस के लिए एक तो गुटबाजी और दूसरा सही प्रत्याशी का चयन न कर पाना गले की फांस बनी हुई है , क्योंकि अभी कांग्रेस पार्टी द्वारा हमीरपुर और धर्मशाला से लोकसभा प्रत्याशियों के नाम भी घोषित नहीं किए गए हैं , जबकि भाजपा द्वारा चारों लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। आपको बता दे कि हमीरपुर सीट से उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और उनकी बेटी आस्था अग्निहोत्री ने चुनाव लड़ने से साफ इनकार कर दिया है जिसके चलते कांग्रेस अभी भी मंथन में ही उलझी हुई। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow