शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम किया घोषित, 74.61 फीसदी रहा परीक्षा परिणाम

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। परीक्षा परिणाम 74.61 फीसदी रहा है। प्रथम 10 स्थानों में 92 में से 71 बेटियां हैं। छात्रों को उनकी मार्कशीट उनके स्कूल द्वारा प्रदान.......

May 7, 2024 - 11:20
 0  37
शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम किया घोषित, 74.61 फीसदी रहा परीक्षा परिणाम

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     07-05-2024

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। परीक्षा परिणाम 74.61 फीसदी रहा है। प्रथम 10 स्थानों में 92 में से 71 बेटियां हैं। छात्रों को उनकी मार्कशीट उनके स्कूल द्वारा प्रदान की जाएगी। 

जिन अभ्यर्थियों को परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन करवाना है वो ऑनलाइन बोर्ड की वैवसाइट www.hpbose.org पर करा सकते हैं, अभ्यर्थी 22.05.2024 तक आवेदन कर सकते हैं। 

इस बार  91,130 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। 67988 विद्यार्थी पास हुए हैं। टाॅप टेन मेरिट सूची में कुल 92 विद्यार्थी शामिल हैं। तीसरे स्थान पर तीन विद्यार्थी रहे हैं। टाॅपरों में 22 सरकारी और 70 निजी स्कूल के हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow