महिला ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त
शहर के गुरुसर मोहल्ले में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक महिला की पहचान आशा देवी पत्नी बुद्धि सिंह निवासी गुरुसर मोहल्ला, ऊना के रूप में हुई
![महिला ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त](https://youngvarta.com/uploads/images/202406/image_870x_667e52b8a1e27.jpg)
यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना 04-07-2024
शहर के गुरुसर मोहल्ले में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक महिला की पहचान आशा देवी पत्नी बुद्धि सिंह निवासी गुरुसर मोहल्ला, ऊना के रूप में हुई है। जोकि काफी समय से अपनी बहन के पास रहती थी।
पुलिस ने शव का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक आशा देवी निवासी गुरुसर मोहल्ला ने बुधवार रात्रि को अपने कमरे में फंदा लगा लिया।
काफी देर तक कमरे से कोई हरकत न होने पर बहन ने देखा, तो पाया कि आशा देवी फंदे पर झूल रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। साथ ही परिजनों के बयान दर्ज किए। बताया जा रहा है कि आशा देवी अपने पति से अलग बहन के पास ही रहती थी।
घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने वीरवार को शव का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। साथ ही जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
![like](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/wow.png)