तालाब की खुदाई करते समय गिरा मिट्टी ढेर , 7 महिला मजदूर दबीं

हरियाणा के जींद के गांव ईगराह में आज उस समय एक बड़ा हादसा हो गया , जब यहां महिलाएं तालाब की खुदाई कर रही थी। इस दौरान 7 मजदूर महिलाएं मिट्टी के नीचे दब गई। चीख पुकार के बीच आसपास के लोगों ने उन्हें किसी तरह से बाहर निकाला और नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया

Jan 27, 2024 - 18:12
 0  65
तालाब की खुदाई करते समय गिरा मिट्टी ढेर , 7 महिला मजदूर दबीं

यंगवार्ता न्यूज़ - चंडीगढ़  27-01-2024
हरियाणा के जींद के गांव ईगराह में आज उस समय एक बड़ा हादसा हो गया , जब यहां महिलाएं तालाब की खुदाई कर रही थी। इस दौरान 7 मजदूर महिलाएं मिट्टी के नीचे दब गई। चीख पुकार के बीच आसपास के लोगों ने उन्हें किसी तरह से बाहर निकाला और नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। 
जानकारी के अनुसार आज सुबह गाँव ईगराह में तालाब की खुदाई का कार्य चल रहा था कि अचानक एक मिट्टी का ढेर खिसक गया और काम कर रही महिला मजदूरों के ऊपर जा गिरा। करीब 7 महिला मजदूरों को मिट्टी से निकालकर तुरंत अस्पताल ले जाया गया। 
हादसे में जो महिलाएं शिकार हुई हैं उनमें नवीना (40) , बबीता (39) , नीतू (25) , शारदा (38) , निर्मल (33) , मंजू (28) और किरण (26) शामिल हैं। उनको अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है, जबकि एक महिला को छुट्टी दे दी गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow