बर्फ से लदी वादियां सैलानियों को कर रही आकर्षित, लाहौल में सैलानियोंकी संख्या में इजाफा 

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में मार्च में पिछले साल के मुकाबले इस बार 15 फीसदी अधिक सैलानी पहुंचे हैं। आंकड़ों के मुताबिक मार्च 2024 में 63,500 से अधिक पर्यटक लाहौल आ चुके

Apr 5, 2024 - 13:02
 0  34
बर्फ से लदी वादियां सैलानियों को कर रही आकर्षित, लाहौल में सैलानियोंकी संख्या में इजाफा 

यंगवार्ता न्यूज़ - लाहौल-स्पीति   05-04-2024

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में मार्च में पिछले साल के मुकाबले इस बार 15 फीसदी अधिक सैलानी पहुंचे हैं। आंकड़ों के मुताबिक मार्च 2024 में 63,500 से अधिक पर्यटक लाहौल आ चुके हैं। वर्ष 2023 में मार्च महीने में 53,900 से अधिक सैलानी आए थे। 

वर्ष 2022 में 75,000 से अधिक सैलानी घाटी में पहुंचे थे। पर्यटकों के अधिक संख्या में आने का कारण बर्फबारी रहा। देश-विदेश के पर्यटकों को बर्फीली वादियों ने आकर्षित किया है। धुंधी की तरफ अभी भी 30 से 60 सेंटीमीटर तक बर्फ है।

मार्च के आखिरी सप्ताह में साउथ पोर्टल के धुंधी में लगभग 60 से 90 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी हुई। बुधवार तीन अप्रैल को 1,232 वाहन अटल टनल रोहतांग से आरपार हुए। चार अप्रैल की सुबह 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक कुल 890 वाहन अटल टनल रोहतांग से गुजर कर लाहौल घाटी पहुंचे जबकि 342 वाहन मनाली की ओर गए। 

बर्फबारी के बाद लाहौल के पहाड़ाें में चांदी बिछा है। इसका फायदा यहां के पर्यटन कारोबारियों को बखूबी मिल रहा है। सैलानी यहां बर्फ के बीच खूब मस्ती कर रहे हैं। साहसिक गतिविधियों का आनंद उठाने के बाद पर्यटक मनाली लौट रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow