लाहौल स्पीति में ताजा बर्फबारी से मनाली- दारचा-सरचू-लेह मार्ग बंद 

हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले में ताजा बर्फबारी से मनाली- लेह मार्ग दारचा के पास बंद हो गया है। शुक्रवार देर रात हुई बर्फबारी के बाद दारचा- सरचू- लेह मार्ग बर्फबारी से यातायात के लिए बंद

Sep 30, 2023 - 13:49
 0  9
लाहौल स्पीति में ताजा बर्फबारी से मनाली- दारचा-सरचू-लेह मार्ग बंद 

यंगवार्ता न्यूज़ -लाहौल स्पीति    30-09-2023

हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले में ताजा बर्फबारी से मनाली- लेह मार्ग दारचा के पास बंद हो गया है। शुक्रवार देर रात हुई बर्फबारी के बाद दारचा- सरचू- लेह मार्ग बर्फबारी से यातायात के लिए बंद है। 

हिमाचल सीमा सरचू के समीप पुलिस चेक पोस्ट से मिली जानकारी के मुताविक बारालाचा में तकरीबन एक फीट तक बर्फबारी हुई है। लाहौल- स्पीति पुलिस प्रशासन ने दारचा से आगे वाहनों की आवाजाही पर आज पूरी तरह से रोक  लगा दी है।

वहीं लाहौल घाटी की तमाम ऊंची चोटियों सहित कोकसर क्षेत्र में बर्फ के हल्के फाहे और निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई है। रोहतांग दर्रा, सरचू, बारालाचा, शिंकुला, जिंगजिंगबार, लेडी ऑफ केलांग, घेपन पीक, मुलकिला, नीलकंठ, कुगती जोत सहित तमाम ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई है। 

लाहौल-स्पीति पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी ने बताया दारचा से आगे सूरजताल, जिंगजिंगबार, बारालाचा, सहित हिमाचल सीमा सरचू में बर्फबारी हुई है। ऐसे में यह मार्ग दारचा से हिमाचल सीमा सरचू के बीच आवाजाही के लिए बंद हो गया है। मनाली-लेह सड़क पर दारचा तक छोटे बड़े वाहनों की आवाजाही जारी है। इस मार्ग पर मौसम के मिजाज को देखते हुए लाहौल-स्पीति पुलिस की चेक पोस्ट 16 सितंबर से हटा दी गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow